भीलवाड़ा.
बीकानेर से आने वाला मिलावटी मावा बर्फी सहित, रसगुल्ला, सोहन पपड़ी तथा चॉकलेट रोल और गिफ्ट पैक के काटूर्न चिकित्सा विभाग की टीम ( Food safety department investigation in bhilwara ) ने पकड़े हैं। यह सभी माल सर्किट हाउस के पास स्थित एक ट्रेवल्स बस से बीकानेर से भीलवाड़ा आया था। खाद्य विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से ट्रेवल्स बस संचालकों में हड़कम्प मच गया।