
प्रभु यीशु के पुनरुत्थान ईस्टर का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय कृषि ऊपज मंडी स्थित मेथोडिस्ट चर्च सहित शहर के सभी बारह चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुई।
भीलवाड़ा।
प्रभु यीशु के पुनरुत्थान ईस्टर का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय कृषि ऊपज मंडी स्थित मेथोडिस्ट चर्च सहित शहर के सभी बारह चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुई। शनिवार की रात 12 बजे तक क्रिश्चियन समाज के लोगों ने मिस्सा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद ईस्टर केक काटे और एक-दूसरे को खिलाकर बधाई दी। वहीं एक दूसरे के घर जाकर गले मिल बधाइयां दी।
रविवार अलसुबह 5 बजे सन राइस सर्विस हुई, जिसमें समाज के बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं अपने हाथों में मोमबत्तियां लेकर चर्च में गए। जहां प्रभु यीशु के पुनर्जन्म पर प्रार्थना सभा की। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही समाज के लोगों ने भजनों व गीतों के साथ प्रभु यीशु मसीह को याद किया। सभी चर्चों में चर्च फादर द्वारा बाइबिल पाठ कर प्रभु यीशु मसीह के जी उठने को लेकर प्रवचन दिए गए। क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष गुडवीन मसीह ने बताया कि ईस्टर पर्व के अवसर पर सुबह प्रार्थना सभाएं हुई।
एक मंच पर आए ब्राह्मण समाज के 16 घटक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा का समरसता स्नेह मिलन समारोह
भीलवाड़ा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के सभी 16 घटकों का रविवार को दधिचि आश्रम पर समरसता स्नेह मिलन समारोह हुआ। ब्राह्मण समाज के सभी 16 घटक मंच पर एक साथ दिखे। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि एेसे कार्यक्रमों से समाज में संगठनात्मक एकता और जागरूकता आती है। विधायक वि_लशंकर अवस्थी, प्रदेश पदाधिकारी जगदीश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, मनोज सुल्तानिया, अक्षय त्रिपाठी, कैलाश व्यास, भंवर शर्मा, अनिल डोलिया व बृजराजकृष्ण उपाध्यााय सहित समाज के सभी १६ घटकों के अध्यक्ष पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे
Published on:
01 Apr 2018 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
