5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में महिला से गैंगरेप: अपहरण की घटना झूठी, गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार

गंगापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात महिला से गैंगरेप व निर्वस्त्र कर छोड़ने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बारह घंटे में रविवार को खुलासा कर दिया। सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी पीडि़ता का परिचित है। महिला परिचित के बुलाने पर गई थी। पीडि़ता का आरोप है कि उसका अपहरण हुआ। उससे जबर्दस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए गए। पीडि़ता के मोबाइल की जांच में िस्थति स्पष्ट हुई। हालांकि प्रारंभ में पीडि़ता ने गलत तथ्य बताए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 11 Sep 2023, 10:54 AM IST

भीलवाड़ा में महिला से गैंगरेप: अपहरण की घटना झूठी, गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा में महिला से गैंगरेप: अपहरण की घटना झूठी, गैंगरेप के आरोप में दो गिरफ्तार

गंगापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात महिला से गैंगरेप व निर्वस्त्र कर छोड़ने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बारह घंटे में रविवार को खुलासा कर दिया। सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी पीडि़ता का परिचित है। महिला परिचित के बुलाने पर गई थी। पीडि़ता का आरोप है कि उसका अपहरण हुआ। उससे जबर्दस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए गए। पीडि़ता के मोबाइल की जांच में िस्थति स्पष्ट हुई। हालांकि प्रारंभ में पीडि़ता ने गलत तथ्य बताए थे।

थानाप्रभारी नरेन्द्र जैन ने बताया कि महिला ने शनिवार रात सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि रोजाना की तरह रात में खाना खाकर घर से टहलने निकली। घर से कुछ दूर पहुंची कि पीछे से कार सवार तीन जनों ने अकेली देख जबरन कार में बैठा लिया। पीडि़ता ने बचने की कोशिश की तो मुंह दबा लिया। उसे आठ किमी दूर आमली रोड ले गए। खंडरनुमा मकान में ले जाकर तीनों ने बलात्कार किया। शोर मचाने पर पीडि़ता को पीटा। उसे निर्वस्त्र हालत में छोड भाग गए। पुलिस मामले को लेकर रातभर जांच में जुटी रही। पीडि़ता के मोबाइल रिकॉर्डिंग खंगाली। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के आरोप में आमली (गंगापुर) निवासी छोटू सरगरा व चीड़खेड़ा (गंगापुर) निवासी गिरधारी गाडरी को गिरफ्तार किया।
कॉल रिकॉर्डिंग मिली, परिचित का हवाला देकर बुलाया

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छोटू सरगरा ने शनिवार शाम महिला को फोन किया कि वह गिरधारी का दोस्त है और मिलना चाहता है। पीडि़ता ने पहचाने से इनकार किया। छोटू ने कहा कि गिरधारी के साथ पहले भी मिल चुका है। गिरधारी पीडि़ता का पूर्व परिचित था। यह बात रिकॉर्डिंग में मिली। महिला रात को खाना खाकर घर से निकली। कुछ दूरी पर बाइक लेकर दोनों आरोपी आ गए। पीडि़ता ने बयान में बताया कि उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। छोटू बाइक चला रहा रहा था और उसे बीच बैठा गिरधारी पीछे बैठ गया। रास्ते में गिरधारी ने उसका मुंह दबा दिया। आमली रोड पर खंडरनुमा मकान में ले गए। वहां सामूहिक बलात्कार किया। वहां आरोपियों ने साथ बैठकर शराब भी पी और चाकू से धमकाया। आरोपी उसके कपड़े लेकर भाग गए। आरोपियों की तलाश में रात में ही सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर दबोच लिया गया।

पुलिस के गले नहीं उतर रही कहानी
पुलिस के मामले को लेकर पीडि़ता की कहानी गले नहीं उतर रही। पुलिस का मानना है कि पीडि़ता मर्जी से साथ गई। वहां उसका किसी बात पर विवाद हुआ। पीडि़ता विवाहित है। पति को पता चलने के डर से गैंगरेप की कहानी रची। पीडि़ता ने रात में पुलिस को तीन जने और कार लेकर आने की बात कही थी। लेकिन मामले में दो जने शामिल निकले और बाइक लेकर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़