4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध गार्नेट खनन पर दबिश, दो सेपरेटर मशीन व दो ट्रैक्टर जब्त, एक आरोपी डिटेन

कोटडी पुलिस की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव के पास कोटडी थाना पुलिस ने अवैध गार्नेट खनन के खिलाफ मंगलवार देर रात दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो सेपरेटर मशीनें एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए, वहीं मौके से एक युवक को […]

less than 1 minute read
Google source verification
Illegal garnet mining raided, two separator machines and two tractors seized

Illegal garnet mining raided, two separator machines and two tractors seized

कोटडी पुलिस की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव के पास कोटडी थाना पुलिस ने अवैध गार्नेट खनन के खिलाफ मंगलवार देर रात दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो सेपरेटर मशीनें एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए, वहीं मौके से एक युवक को डिटेन किया गया। कोटडी थाने के सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटडी पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार डाबरिया एवं थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन भी अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से ज्ञानचंद पुत्र शंकर लाल बलाई निवासी खटाना का खेड़ा को डिटेन किया गया। दबिश के दौरान जब्त मशीनों व ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करवाया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। लगातार तीसरे दिन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंपमच गया है।