28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई-बहन लड़ते रहे, मां का शव पड़ा रहा, प्रशासन की मौजूदगी में बेटियों ने मां को दी मुखाग्नि

भीलवाड़ा । बीगोद कस्बे में सोमवार सुबह 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला की बेटी के घर पर मौत हो गई थी। मां पिछले 9 माह से बेटी के पास ही रहती थी। बेटी जमाई अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर महिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 30 May 2023, 4:35 PM IST

patrika-news_5.jpg

महिला की चारों बेटियों ने ही मुखाग्नि दी

भीलवाड़ा । बीगोद कस्बे में सोमवार सुबह 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला की बेटी के घर पर मौत हो गई थी। मां पिछले 9 माह से बेटी के पास ही रहती थी। बेटी जमाई अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर महिला का दाह संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए। उधर किसी ने भीलवाड़ा स्थित महिला के घर बेटों को फोन पर महिला के मृत होने की सूचना पंहुचा दी । इस पर भीलवाड़ा से बेटे भी मृत मां की बॉडी लेने बीगोद आ गए।

यह भी पढ़े-दिल्ली बैठक : एक दूसरे से नहीं बोले अशोक गहलोत और सचिन पायलट, यहां पढ़िए दिल्ली में हुई बैठक का पूरा ब्यौरा

आपस में विवाद देख किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। पुलिस प्रशासन ने श्मशान घाट में जमा भीड़ को बाहर निकाल कर श्मशान घाट के दोनों गेटों के ताला लगाकर मृत महिला की चारों बेटियां एवं बेटों से आपस में समझाइश करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े-राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर कसा तंज , बोले -मैं तो वो ही खिलौना लूंगा, मचल गया दीना का लाल

समझाइश कोई काम नहीं आई तो प्रशासन ने जहां महिला की मौत हुई वहीं दाह-संस्कार करने का निर्णय लिया एवं महिला की चारों बेटियों ने ही मुखाग्नि दी। इस दौरान महिला के बेटे दूर खड़े रहे। महिला देवली पिछले 9 माह से बीगोंद स्थित बड़ी बेटी गीता एवं दामाद मदनलाल के पास रह रही थी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग