जयपुर से लौटकर वापस ट्रेन उदयपुर के यार्ड में खड़ी कर दी गई। लोगों को उम्मीद थी कि आजादी के अमृत महोत्सव में इस ट्रेन को रेलवे 15 अगस्त पर संचालन को हरीझंडी दे सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रेन का ट्रायल रन उदयपुर से चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ होकर जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन तक किया गया था। इस ट्रेन रूट पर कब तक चलेगी, इसको लेकर रेलवे के अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे।