भिवाड़ी. चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन को निर्भीक माहौल देने के लिए पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। मंगलवार सुबह और शाम को करीब 125 जवान फ्लैग मार्च में शामिल हुए। जवानों द्वारा घटाल, रामपुर मुंडाना, भिवाड़ी गांव, मिलकपुर और सैदपुर सहित आसपास के गांव में मार्च किया। डीएसपी मुकेश चौधरी, एसएचओ वीरेंद्रपाल सहित अन्य अधिकारी मार्च में शामिल हुए।