3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी

चलती बाइक बनी आग का गोला, देखें वीडियो

चाय के खोखे में रखा सिलेंडर फटा

Google source verification


भिवाड़ी. मंगलवार रात को दो बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक खोखे में आग लग गई। आग लगने से खोखा पूरी तरह जल गया। खोखे के अंदर रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि सिलेंडर फटने से कोई हताहत नहीं हुआ। रात का समय होने से आसपास का माहौल सुनसान था। मौके पर पहुंचे रीको के दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। वहीं बुधवार दोपहर को ढावा कॉम्पलेक्स क्षेत्र में रोड पर चलती एक बाइक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और बाइक जल गई। धर्मेंद्र निवासी रंगाला हरियाणा ने बताया कि वह अपने कोटकासिम स्थित खेत से काम कर दोपहर को पत्नी के साथ वापस लौट रहा था। चलती बाइक में अचानक से आग लग गई। बाइक को एक तरफ खड़ा किया और खुद का बचाव किया। सूचना पर पहुंचे रीको के दमकल वाहन ने बाइक की आग को बुझाया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।