4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समतल चौक पर दूर होगी गंदे पानी की समस्या, बीडा पुलिया को करेगी ऊंचा

वर्षों की समस्या का होगा समाधान, सडक़ा भी होगी चौड़ी

2 min read
Google source verification

भिवाड़ी. समतल चौक पर नालों के ओवरफ्लो की समस्या का समाधान होगा। बीडा यहां पर पुलिया को ऊंचा कर बड़ी निर्मित करेगी, जिससे बड़े वाहन आसानी से गुजर सकें और पानी भी आसानी से रोड के दूसरी तरफ निकल जाए। साथ ही यहां पर कुछ क्षेत्र में रोड को चौड़ा किया जाएगा। समतल चौक के आसपास मुख्य बाजार है। जिसकी वजह से चौराहे पर व्यस्तता रहती है। यहां गंदा पानी भरने से आमजन एवं वाहन चालकों को रोजाना मुश्किल झेलनी पड़ती है। समतल चौक पर पुलिया और गंदे पानी की वजह से हालात विकट बने हुए हैं। बारिश के अलावा आम दिनों में यहां पर गंदा पानी नियमित रूप से भरा रहता है। जिसकी वजह से हल्की एवं भारी वाहनों को परेशानी होती है। राहगीरों के निकलने के लिए रास्ता नहीं बचता। दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। भारी वाहन पुलिया के ऊपर फंसने की स्थिति में होते हैं। रेवाड़ी पलवल हाईवे पर स्थित समतल चौक भिवाड़ी का मुख्य चौराहा है। एक तरफ का रास्ता जिला अस्पताल, सदर बाजार और औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाता है। दूसरी तरफ नंगलिया गांव सहित अन्य मजदूर कॉलोनियां है। भिवाड़ी मोड से फूलबाग जाने के लिए भी यही रास्ता है। यहां दिनभर में हजारों हल्के भारी वाहन गुजरते हैं। शहरवासी भी यहां खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में सभी को उक्त चौराहे की पुलिया के ऊपर और गंदे पानी के बीच में से निकलना पड़ता है। समतल चौक शहर के बीच में है। आरएचबी सेक्टर की ओर से आने वाले पानी की क्रॉसिंग के लिए सडक़ पर पुलिया बनाई गई है। क्रॉसिंग पर नाली जाम हो जाती है, जिसकी वजह से अक्सर पानी भरा रहता है। बारिश में यहां विकराल समस्या हो जाती है। हाईवे होने के बावजूद एक से डेढ़ फीट पानी भर जाता है। सडक़ पर गढ्ढे होने से वाहनों के पलटने का खतरा रहता है। उक्त चौराहे की समस्या से शहरवासियों के साथ अधिकारी भी अवगत हैं। अगर अधिकारियों को बीडा में बैठक के लिए आना हो, या फिर बीडा से रीको चौक फूलबाग आना हो, तब इस एनएच के रास्ते को छोडकऱ गौरवपथ से गाडिय़ों को निकाला जाता है। जिस समस्या से जनता रोजाना जूझ रही है, अधिकारी उससे बचकर निकल जाते हैं। किसी बड़े अधिकारी के आने पर समतल चौक पर सफाई से लेकर रखरखाव करा दिया जाता है।