script14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की बहन ने भी दिया साथ, ऐसे हुआ खुलासा | 14 year old minor raped accused sister also supported | Patrika News
भोपाल

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की बहन ने भी दिया साथ, ऐसे हुआ खुलासा

भोपाल में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि, इस अपराध में आरोपी की चचेरी बहन भी शामिल थी।

भोपालMay 11, 2022 / 06:11 pm

Faiz

News

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की बहन ने भी दिया साथ, ऐसे हुआ खुलासा

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि, इस अपराध में आरोपी की चचेरी बहन भी शामिल थी। दुष्कर्म के बाद घबराकर नाबालिग ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया था। कई दिनों तक वो घर से बाहर नहीं निकली, जिसपर उसकी नानी को संदेह हुआ। इसपर नानी ने बालिका को समझाइश देकर पूछा तो पीड़िता ने उसके साथ हुए कुकृत्य के बारे में बताया। इसपर नानी नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

आपको बता दें कि, ये मामला शहर के शाहपुरा थाना इलाके का है। पीड़िता ने युवक के साथ साथ उसकी चचेरी बहन को भी आरोपी बनाया है। शाहपुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड में 7 मौतों के जिम्मेदार को फांसी की मांग, कमिश्नर बोले- एक महीने में होगा फैसला


पीड़िता का आरोप

पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने 21 वर्षीय रितिक पिपलोदे और उसकी चचेरी बहन 23 वर्षीय प्रीति पिपलोदे को आरोपी बताया था, जिन्हें तत्काल ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर के नजदीक रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि, रितिक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के अनुसार, वो और रितिक एक-दूसरे के अच्छी दोस्त थे। दोनों अकसर मॉर्निंग वॉक पर भी एक साथ जाया करते थे। गुरुवार को भी करीब सुबह 4 बजे दोनों साथ में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच रीतिक बहाने से अपनी चचेरी बहन प्रीति के घर ले गया। यहां उसने अपनी बहन के साथ मिलकर लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस तरह हुआ खुलासा

पीड़िता के मां-बाप अलग हाे चुके हैं। वह अपनी नानी के साथ रहती है। पीड़िता की नानी ने पुलिस को बताया उसकी नातिन पिछले कुछ दिनों से घर से नहीं निकल रही थी। ठीक से बातचीत भी नहीं कर रही थी। काम की व्यस्तता के कारण मैंने ध्यान नहीं दिया। बेटी को रोते हुए देखा तो उससे कारण पूछा। जिसके बाद उसने रोते हुए पूरी कहानी बताई।

 

जब भाजपा विधायक को लगाना पड़ा कार में धक्का, लोग बोले- ‘डीजल महंगा हुआ तो ऐसे चला रहे’, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aoyci

Home / Bhopal / 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की बहन ने भी दिया साथ, ऐसे हुआ खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो