भोपाल. त्योहारी सीजन में रेलवे द्वारा रेलवे द्वारा दो स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई है। हालांकि, सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी जारी है। दुर्गापूजा से लेकर छठ तक ये ट्रेनें बुक हो चुकी हैं। अधिकतर ट्रेनों में नो रूम के हालात हैं और बाकी में लंबी वेटिंग भी चल रही है।