भू-गर्भ शास्त्री की मानें, तो यहां की जमीन के अंदर मौजूद चट्टानों के कारण ये स्थिति उत्पन्न होती रहती है। यहां अधिकतर चूने की अलग-अलग परत वाली चट्टाने हैं। बारिश होने पर इन चट्टानों में सिकुड़न होती है और ये धंस जाती हैं। यहीं वजह भूकंप का कारण बनती है। विभाग की मानें, तो आगामी 24 घंटों के भीतर यहां एक बार फिर भूकंप के झटके मेहसूस किये जा सकते हैं। वहीं, अगर आगामी कुछ घंटों के भीतर बारिश हुई, तो चट्टानों पर इसका फिर से प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, ये झटके इतने तीव्र नहीं होंगे कि, किसी तरह का जानी और माली नुकसान की संभावना हो, रिएक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 1 तक हो सकती है। फिर भी शहर के लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।