भोपाल

दशहरा-दिवाली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे ? पढ़ ले ये जरूरी खबर

भोपाल। दशहरा-दिवाली पर यदि आप घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी से अपनी ट्रेन का स्टेट्स चेक करना शुरू कर दें। यदि वेटिंग टिकट मिल रहा है तो उसे लेकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि दशहरा-दिवाली के आसपास लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में नो रूम और रिग्रेट के हालात अभी से बनने लगे हैं।

less than 1 minute read
Sep 10, 2023
Indian Railway

कंफर्म बर्थ दिलवाने के लिए रेलवे ने इस बार भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 20 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इसके बावजूद प्रतिदिन ओवर वेटिंग की नौबत बन रही है। हालात इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। हवाई कंपनियों ने उड़ानों का किराया अभी से महंगा कर दिया है।

शहर स्पॉट फेयर प्री-बुकिंग फेयर

दिल्ली- 7018 रुपए -4393 रुपए

मुंबई- 12373 रुपए- 5338 रुपए

बेंगलूरू- 14077 रुपए -9793 रुपए

हैदराबाद- 20038 रुपए -11533 रुपए

अहमदाबाद- 11638 रुपए -6459 रुपए

रायपुर- 14263 रुपए- 4183 रुपए

उदयपुर- 4544 रुपए- 3159 रुपए

जयपुर- 6053 रुपए- 4142 रुपए

गोवा- 6786 रुपए 4390 रुपए

आगरा- 3201 रुपए -1575 रुपए

● भोपाल स्टेशन पर रोजाना करीब 230 ट्रेनें अप-डाउन में गुजरती हैं। यहां रोजाना करीब 35-50 हजार का फुटफॉल है।

● रानी कमलापति स्टेशन पर रोजाना करीब 110 ट्रेनें अप-डाउन में गुजरती हैं, यहां फुटफॉल 15 से 25 हजार तक है।

● संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रोजाना 18 से 20 ट्रेनें गुजरती हैं, यहां का प्रतिदिन 1 से 1,500 है।

इन स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि

● 09343-44 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस।

● 09011-12 उधना-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस।

● 09033-34 उधना-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस।

● 09525-26 ओखा-नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस।

● 03241-42 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरु स्पेशल एक्सप्रेस।

● 02187-88 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन।

● 02132-31 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ।

● 02134-33 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस।

● 01665-66 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस ।

● 02186-85 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन।

Published on:
10 Sept 2023 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर