scriptफास्ट फूड खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता, हो सकती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां | 5type of health losses to take fastfood above fat | Patrika News
भोपाल

फास्ट फूड खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता, हो सकती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां

फास्ट फूड खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता, हो सकती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां
 

भोपालApr 22, 2019 / 06:19 pm

Faiz

health news

फास्ट फूड खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता, हो सकती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां

भोपालः आजकल ज्यादातर लोग फास्टफूड या जंकफूड खाना पसंद करते हैं। हालांकि, ये बात लगभग सभी जानते हैं कि, फास्टफूड का अधिक सेवन मोटापे को बढ़ाता है, लेकिन क्या आपको बता है कि, फास्टफूड या जंकफूड का अधिक सेवन करने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता बल्कि कई गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। फास्टफूज या जंकफूड से होने वाले नुकसान का बड़ा कारण इसमें मौजूद कई तरह के केमिकल्स और टेस्ट इनहैंसर होते हैं, जो खाने का स्वाद तो बढ़ा देते हैं, लेकिन सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइये जानते हैं, फास्ट फूड के अधिक सेवन से आप किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।


मुंह की बदबू

फास्ट फूड्स या जंक फूड्स खाने के बाद अकसर लोगों के मूंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में वो सोचते हैं कि, इसमें मिले लहसुन प्याज के कारण उनके मुंह से बदबू आ रही है, लेकिन अक्सर आपके मुंह से आने वाली ये बदबू लहसुन प्याज की नहीं बल्कि उस नमी और जले तेल-मसालों की वजह से आती है, जो फास्टफूड्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। दरअसल, इन फास्टफूड्स में मौजूद केमिकल्स आपके मुंह का पीएच लेवल बिगाड़ देता है और रिएक्शन की वजह से आपके सांसों और मुंह से बदबू आने लगती है।


पाचन कमजोरी

आपने अंदाजा लगाया होगा कि, खाने से कम मात्रा में भी फास्टफूड या जंकफूड खाने पर आपको अदिक खाने की इच्छा नहीं रहती, यानी आपका पेट भर जाता है। इसका एक और अर्थ ये भी है कि, अकसर ये फास्टफूड या जंकफूड हैवी होते हैं। इसलिए ये आसानी से पचते भी नहीं हैं। इनके सेवन से पेट के अंदर एसिड-बेस का संतुलन बिगड़ जाता है और खाना पूरी तरह नहीं पच पाता है। इसी कारण से पेट में गैस बनती है। कई बार फास्टफूड्स ज्यादा खाने से पेट में इंफेक्शन भी हो जाता है।


अमीबिक पेचिश

अमीबिक पेचिश का मुख्य कारण खुले में बिकने वाले स्ट्रीट फूड्स, फास्ट फूड्स, जंक फूड्स और ज्यादा तला हुआ खाना होता है। ये सभी फूड्स शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि, इन्हें बनाने में कितनी साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और कितनी अच्छी क्वालिटी की चीजों को इसमें मिश्रित किया जा रहा है। इसके अलावा अमीबिक पेचिश का मुख्य कारण दूषित खानपान होता है। डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक कभी भी 6 घंटे से ज्यादा देर पहले बना हुआ फास्टफूड या जंकफूड नहीं खाना चाहिए। ना ही उसे दोबारा गर्म करके खाना चाहिए। क्योंकि, कई आहारों में इसके कारण बैक्टीरिया बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।


डायरिया

वैसे तो मौसम के बदलने के साथ बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। खाने से कहीं ज्यादा ध्यान देना चाहिए पानी और तरल पदार्थों पर। दूषित आहार और पानी के सेवन से होने वाली बीमारियाों में मुक्यरूप से टायफायड, जांडिस, डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती है। यहां तक की लंबे समय दूषित खाना खाने या पानी पीने से आपकी किडनी भी खराब हो सकती है।


दांतों की कैविटीज

फास्ट फूड या आलू से बनी चीजों के ज्यादा सेवन से दांतों में कैविटीज भी हो सकती है। इससे दातों को नुकसान होता है। इसकी तकलीफ के कारण खाने पीने में काफी समस्या हो सकती है। दंत चिकित्सकों के मुताबिक सुबह व रात में टूथब्रश न करने से दांतों में खाद्य पदार्थ चिपके रहते हैं। इससे बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जो एसिड निकालते हैं। धीरे-धीरे वह जगह खोखली हो जाती है और बगल के दांत नुकीले हो जाते हैं। उनसे मूंह में रगड़ भी लग सकती है, जो जखम बनने पर कैंसर का रूप भी ले सकता है।

Home / Bhopal / फास्ट फूड खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता, हो सकती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो