scriptइज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह | 72nd Ijtima Alami Tablighi Ijtima 2019 | Patrika News
भोपाल

इज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह

22 नवंबर से होगा 72वें इज्तिमा आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज। 10 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद

भोपालNov 20, 2019 / 01:40 am

Bharat pandey

इज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह

इज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह,इज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह,इज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह

भोपाल। आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज 22 नवंबर से होगा। ये 72वां आयोजन है। 71बरस से जारी मजहबी समागम आलमी तब्लीगी इज्तिमा के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होने जा रहा जब इसकी शुरुआत जुमा के दिन से होगी। वहीं ऐसा पहली बार होगा जब आयोजन चार दिन तक चलेगा। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के चलते आयोजन का तीसरे दिन रविवार को समापन हो गया था।
आलमी तब्लीगी इज्तिमा में शिरकत करने के लिए शहर में विदेशी जमातों के आने का सिलसिला बुधवार से शुरू होने की उम्मीद है। इज्तिमा इंतेजामिया कमेटी के मुुताबिक 10 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। उसी के अनुरूप इंतजाम किए जा रहे हैं।
दिल्ली के उलेमा पढ़वाएंगे निकाह
इज्तिमा केे पहले दिन करीब 500 निकाह होंगे। खासतौर से बनाए गए पांडाल में दिल्ली मरकज से आए उलेमा इनका निकाह पढ़वाएंगे। जानकारी के मुताबिक जिन दूल्हों के निकाह यहां होंगे उनमें राजधानी के अलावा कई अन्य जिलों से भी हैं।
छोटे-बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग
इज्तिमा में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में आने वाले जमातियों के वाहनों को रखने के लिए करीब ढ़ाई सौ एकड़ जमीन पर पार्किंग के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 50 पार्किंग जोन में होने वाली इस व्यवस्था के दौरान छोटे-बड़े वाहनों को अलग-अलग स्थान पर खड़ा किया जाएगा।
वापसी के लिए 400 बसों का होगा इंतजाम
बसों या अन्य साधनों से इज्तिमा पहुंचने वाली शहर से बाहर की जमातों को रुख्सत करने के लिए प्रशासन ने करीब 400 बसों की व्यवस्था की है। सोमवार को दुआ के बाद रवाना होने वाली इन बसों के खड़े रहने के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
इज्तिमागाह के लिए नमाज का वक्त तय, पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह
ऐसी रहेगी इज्तिमा की व्यवस्था
70 एकड़ से ज्यादा में बैठक पंडाल
250 एकड़ में पार्किंग
55 ट्यूबवेलों से पेयजल सप्लाई
500 टंकियां पानी के लिए
18 हजार नल वुजू के लिए
20 नाश्ता जोन
10 हजार वालिंटियर इंतजामों के लिए तैनात रहेंगे
इज्तिमागाह में नमाज का वक्त
फ जिर सुबह 6:15 बजे
जौहर दोपहर दो बजे
असिर शाम 4:30 बजे
मगरिब शाम 6:42 बजे
इशा रात के बयान के बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो