scriptसिंह राशि में चंद्रमा संचार, देर नहीं लगेगी इन 3 राशियों की किस्मत बदलने में, मिल सकता है खजाना | aaj ka rashifal astrology today 23 october 2019 | Patrika News
भोपाल

सिंह राशि में चंद्रमा संचार, देर नहीं लगेगी इन 3 राशियों की किस्मत बदलने में, मिल सकता है खजाना

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपालOct 23, 2019 / 11:40 am

Ashtha Awasthi

23_october.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 23 अक्टूबर दिन बुधवार को कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का दोपहर बाद सिंह राशि में संचार होगा। इससे दोपहर के बाद कुछ राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आज के दिन कुछ राशियों का कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। जानिए कौन सी हैं वे राशि जिनके लिए आज का दिन शुभ होगा…..

Aaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वृषभ राशि

आप के व्यवहार से अधिनस्त आप के प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के सम्मान पात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है। आज का दिन नए अनुभव करवाने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य ना करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

सिंह राशि

व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें। ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

तुला राशि

पिता और आप के बिच ताल-मेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। कर्ज ना लें, आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझें। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो