scriptबुरा समय हुआ खत्म, इन 3 राशियों की खुलने वाली है तकदीर, मिल सकता है संतान सुख | aaj ka rashifal astrology today 5 november 2019 | Patrika News
भोपाल

बुरा समय हुआ खत्म, इन 3 राशियों की खुलने वाली है तकदीर, मिल सकता है संतान सुख

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन……

भोपालNov 10, 2019 / 01:31 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। 5 नवंबर दिन दिन मंगलवार को कई राशियों के सितारे चमक रहे हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन गुरु का धनु राशि में आगमन हुआ है। चंद्रमा दिन भर मकर राशि में चलते हुए मध्य रात्रि में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों यह स्थिति बताती है कि मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए मंगलकारी है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

 november month <a  href=
Rashifal 2019 in hindi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/10/31/rashiral_5315990-m.jpg”>

वृषभ राशि

समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करें। संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होगी। जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है। नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनेतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है।

 november month rashifal 2019 in hindi

तुला राशि

दुसरों को अपमानित करने से बचें। धनकोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं, नुकसान आपको होगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लें, दिन शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखी ना करें। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी।

Home / Bhopal / बुरा समय हुआ खत्म, इन 3 राशियों की खुलने वाली है तकदीर, मिल सकता है संतान सुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो