भोपाल

राजस्थान में गिरफ्तार हुए दो सगे भाई, सांसद को किया था अश्लील वीडियो कॉल

Sadhvi Pragya Thakur- थोड़ी देर में अदालत में पेश किए जाएंगे ब्लैक मेल के आरोपी…।

भोपालFeb 15, 2022 / 12:11 pm

Manish Gite

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सीट से लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दो आरोपी राजस्थान में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। भोपाल के टीटीनगर थाने में साध्वी ने एफआइआर दर्ज कराई थी।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील फोटो और वीडियो काल करके ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही सगे भाई हैं। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों की उम्र 21 और 23 साल है। वे 8वीं तक पढ़े हैं। रवीन और वजीश नामक के दोनों आरोपियों को भोपाल पुलिस लेकर आ गई है। पुलिस की जांच में जिन दो अलग-अलग नंबरों से फोन किया गया था, वो भरतपुर के सीकरी का निकला था।

 

 

अदालत में पेश होंगे आरोपी

पुलिस के मुताबिक दोनों ही आरोपियों को भोपाल लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद मंगलवार को भोपाल की जिला अदालत में पेश किया जाएगा। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 क (1), (3), 507, 509 और 67 क आई टी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। सांसद ने 6 फरवरी को टीटी नगर थाने में शिकायत दी थी। गौरतलब है कि 74 बंगला स्थित बी-29 में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हैं। 6 फरवरी की शाम को करीब सात बजे उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से आपत्तिजनक वीडियो आए। जिस नंबर से वीडियो आए, उन्हें साध्वी ने कॉल किया तो वह अनर्गल बातें करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें

सांसद के मोबाइल पर भेज दी आपत्तिजनक तस्वीरें, अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी सायबर पुलिस
साध्वी को अश्लील वीडियो कॉल करने वालों का पता चला, यहां से आया था फोन

Home / Bhopal / राजस्थान में गिरफ्तार हुए दो सगे भाई, सांसद को किया था अश्लील वीडियो कॉल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.