
31 जुलाई तक बंद रहेंगे प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, आदेश जारी
भोपाल/ कोरोना वायरस का असर न सिर्फ इंसानी स्वास्थ पर पड़ रहा है, बल्कि इसका असर इंसानी व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेशभर के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। हालांकि, शेक्षणिक सत्र शुरु हो चुका है, लेकिन प्रदेश के कई जिले अब भी ऐसे हैं, जहां से संक्रमण का खतरा अब भी नहीं टला है। जिसके मद्देनजर अब ये स्पष्ट हो चुका है कि, प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 जुलाई तक बंद ही रहेंगे।
आदेश में कही गई ये बात
स्कूल शिक्षा विभाग ने साेमवार काे इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग के उप-सचिव प्रमाेद सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा कि, काेराेना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पहले 30 जून तक स्कूल बंद रखे जाने के निर्देश जारी किये थे। फिलहाल, अब राज्य शासन के निर्णय के बाद तय हुआ कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लाेक स्वास्थ्य एवं लाेक हित में प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
पहले जारी हो चुके हैं ये आदेश
सोमवार को सरकार ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक कार्य पहले से ही बंद कर दिए गए हैं। उन्हें अगले आदेश तक बंद रखा गया है। इस बीच, सरकार परीक्षाएं रद्द करते हुए स्नातकोत्तर और स्नातक में जनरल प्रमोशन देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
Updated on:
29 Jun 2020, 10:19 PM IST
Published on:
29 Jun 2020, 10:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.