script16 तारीख को तहलका मचाएगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए 17,18,19,20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम | angerous western disturbance will cause heavy rain in many districts | Patrika News
भोपाल

16 तारीख को तहलका मचाएगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए 17,18,19,20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

-जनवरी के 14 दिन बीते, 8 वर्ष बाद बनी स्थिति-इस माह एक भी दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे नहीं रहा

भोपालJan 15, 2024 / 10:45 am

Ashtha Awasthi

4.jpg

weather update

भोपाल। जनवरी का पहला पखवाड़ा गुजरने वाला है। इस बार भले ही शहर में दिन में बादल, कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ी हो, लेकिन रात में सर्दी का दौर काफी कम रहा है। जनवरी के 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस बार एक बार भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे नहीं पहुंचा है। शहर में आठ साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब जनवरी का पहला पखवाड़ा ऐसा बीत रहा है। इसके पहले 2016 में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी। शहर में पिछले दो तीन दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले तीन चार दिन भी मौसम इसी तरह रहेगा। जनवरी की शुरुआत में दिन में शहर में कड़ाके की सर्दी थी, लेकिन दो तीन दिनों से दिन और रात में तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। इसलिए रात ज्यादा सर्द नहीं है।

इसलिए नहीं गिर रहे तापमान

पिछले दो तीन दिनों से शहर में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। इसका कारण यह है कि इस समय हवा का रूख परिवर्तित हो रहा है। रात उत्तर पश्चिमी हवा का रूख रह रहा है, वहीं कई बार दक्षिणी भी हो रहा है। इसलिए तापमान में तेजी से गिरावट नहीं आ रही है।

फिर से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे कीभी स्थिति निर्मित हो सकती है। 17 को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है और 18जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है।वही 19जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है।यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है।

पिछले सालों में न्यूनतम तापमान की स्थिति

वर्ष न्यून. ताप.

12 जनवरी 2024- 12 डिग्री सेल्सियस

8 जनवरी 2023- 6.2 डिग्री सेल्सियस

13 जनवरी 2022- 7.7 डिग्री सेल्सियस

13 जनवरी 2021- 07 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी 2020- 4.6 डिग्री सेल्सियस

10 जनवरी 2019- 07 डिग्री सेल्सियस

3 जनवरी 2018- 7.7 डिग्री सेल्सियस

13 जनवरी 2017 04 डिग्री सेल्सियस

10 जनवरी 2016- 10.4 डिग्री सेल्सियस

Hindi News/ Bhopal / 16 तारीख को तहलका मचाएगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए 17,18,19,20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो