scriptकभी भी बिस्तर में पेपर बिछाकर न खाएं खाना, हो सकते हैं कंगाल | bed me khana khane ke nuskasan | Patrika News
भोपाल

कभी भी बिस्तर में पेपर बिछाकर न खाएं खाना, हो सकते हैं कंगाल

जानिए क्यों बिस्तर में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए…..

भोपालOct 01, 2019 / 05:06 pm

Ashtha Awasthi

04_1.png

bed me khana khane ke nuskasan कभी भी बिस्तर में पेपर बिछाकर न खाएं खाना, हो सकते हैं कंगाल

भोपाल। कहा जाता है कि सुखी जीवन का आधार स्वस्थ तन और स्वस्थ मन होता है लेकिन अन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए तेजी से बदलती लाइफ स्टाइल को सुधारना आज के टाइम में बहुत जरूरी हो गया है। इसकी शुरुआत होती है हमारे खाने से। घर में कई लोगों की आदत होती है कि वे बेडरुम में बिस्तर में ही पेपर को बिठाकर खाने लगते है। ये आदत वास्तु के हिसाब से बहुत गलत है।

thali-yogi.jpg

पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि बेडरूम की सबसे जरूर चीज होती है आपका बिस्तर, जिसका वास्तु से गहरा संबंध होता है। अगर आप बिस्तर में बैठकर खाना खाते है या फिर रात को सोने के बाद अपने बिस्तर को ऐसे ही छोड़ देते है तो ये आपके लिए बहुत सारी परेशनियों को न्यौता देना होगा। हम अनजाने में ही कुछ काम ऐसे करते है जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है और हम अनजाने में बड़ी गलती कर बैठते हैं। जीवन में आर्थिक रुप से सफल होने के लिए हमें कुछ गलतियों को करने से बचना होगा। जानिए वो कौन सी गलतियां है जिन्हें आपको नहीं दोहराना है…..

d667bb7e-food-640x480.jpg

कभी न खाएं बिस्तर में खाना

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में कई लोगों की आदत होती है बिस्तर पर ही पेपर बिछा कर खाना खाने की, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बिस्तर पर कभी भी खाना न खाएं। ग्रंथों के अनुसार कहा गया है कि बिस्तर पर अन्न व चाय नहीं ग्रहण करना चाहिए। इससे कई बीमारियां को घेरती ही है साथ ही बरकत नहीं होती है। घर में आर्थिक रुप से असर पड़ता है।

2017_12image_11_35_028362140bhojan-kaise-kare-ll.jpg

बिखरा हुआ नहीं छोड़े बिस्तर

जब भी रात में आप अपने बिस्तर पर सोएं तो घ्यान रखें कि आपके मुंह में कुछ भी खाने की चीज न हो। सुबह बिस्तर से उठने के बाद ध्यान रहे कि बिस्तर को बिखरा हुआ नहीं छोड़ा जाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसा आने में कमी हो जाती है आपर आर्थिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। जब भी उठे तो बिस्तर को ठीक कर दे और कोशिश करें कि बेडशीट में एक भी सिलवट न हो तो अच्छा है।

 

a2ec25ba2a4e04edf1511a498e57e838.jpg
बिस्तर के सामने न लगाएं ये चीज

बेडरूम में सो कर जागने के बाद कभी भी आईना न देखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के सामने कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। सुबह के समय सो कर उठने के बाद आईना देखने से उसका निगेटीविटी का रिफलेक्ट हमारे ऊपर पड़ सकता है। इसलिए बिस्तर से कभी भी शीशा न देखें।

Home / Bhopal / कभी भी बिस्तर में पेपर बिछाकर न खाएं खाना, हो सकते हैं कंगाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो