3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Discount : रेलवे टिकट का भुगतान कार्ड से करें, 5 प्रतिशत छूट पाएं

Discount: भोपाल रेल मंडल में कैशलेस व्यवस्था शुरू हो गई है। प्रमुख Railway स्टेशनों पर स्थित आरक्षण काउंटर पर एक दिन में 500 से अधिक आरक्षण टिकट डिजिटल माध्यम से बुक करवाए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
railway.jpg

railway news : कई ट्रेन रहेंगी प्रभावित, कई गाडि़यों का मार्ग बदला,,,

Discount: भोपाल. भोपाल रेल मंडल में कैशलेस व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। भोपाल मंडल के प्रमुख Railway स्टेशन हरदा, इटारसी, होशंगाबाद, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी स्टेशन पर स्थित आरक्षण काउंटर पर एक दिन में 500 से अधिक आरक्षण टिकट डिजिटल माध्यम से बुक करवाए गए हैं। यहां 227 यात्रियों ने पॉइंट ऑफ सेल मशीन के माध्यम से भुगतान किया। 26 से अधिक यात्रियों ने डिजिटल माध्यम से ही टिकट निरस्त करा कर भुगतान प्राप्त किया है। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक 5 फीसदी की Discount देना सुनिश्चित किया गया है।

गौरतलब है कि टिकट बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम का यात्रियों में रुझान बढ़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे में कैशलेस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल पैमेंट के जरिये टिकट बुकिंग पर यात्रियों को दी जाने वाली पांच प्रतिशत Discount भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

ट्रेन में सफर करने से पहले चैक कर लें...निरस्त रहेंगी ये गाड़ियां
बिलासपुर मंडल में रेलवे पटरी की मरम्मत कार्य के चलते गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 2 मार्च को,गाड़ी संख्या 22170 हमसफर एक्सप्रेस 3 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22909 वलसाड पुरी एक्सप्रेस 3 मार्च को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी वलसाड एक्सप्रेस 6 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर पुरी सा. एक्सप्रेस 6 मार्च को, गाड़ी संख्या 20472 पुरी बीकानेर एक्स. 9 मार्च को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर शालीमार एक्स 5 मार्च को, गाड़ी संख्या 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस 6 मार्च को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

Story Loader