5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्र सरकार को भेजा गया शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव 

मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने एमओयू भारत सरकार को भेज दिया है। इसकी मांग लंबे समय से थी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abha Sen

Aug 06, 2015

Medical Practice

Medical Practice

भोपाल। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने एमओयू भारत सरकार को भेज दिया है। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। सीएम ने बीते दिनों उठी मांग के बाद जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजने का आश्वासन दिया था।

विदित हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रिय मंत्री रहने के दौरान ग्वालियर में मेडिकल कॉलेज की मांग उठी थी। जिसके संबंध में विचार-विमर्श के बाद निर्णय ले लिया गया था। लेकिन लगभग पांच साल बीत जाने के बाद भी इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया। बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक सीएम से मिले थे और मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजने की मांग की। जिस पर सीएम ने भी आश्वास दिया था।

बताया जा रहा है कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण सहित स्टीमेट व अन्य खर्च भी इसमें शामिल कर केंद्र सरकार के पास भेज दिए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

image