scriptभाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- ‘मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हर हिंदू को आगे आना चाहिए’ | Big statement of MP Sadhvi Pragya Thakur on Bhopal Jama Masjid case | Patrika News
भोपाल

भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- ‘मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हर हिंदू को आगे आना चाहिए’

भोपाल जामा मस्जिद विवाद पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया बड़ा बयान…

भोपालMay 25, 2022 / 07:49 pm

Shailendra Sharma

sadhvi_pragya.jpg

,,,,

भोपाल. उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद के बाद भोपाल की जामा मस्जिद में भी शिव मंदिर होने का जो सवाल बीतों दिनों खड़ा हुआ था उसे लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से जब मीडिया ने इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ साफ लफ्जों में कहा कि हिन्दूओं ने कभी किसी का धार्मिक स्थल तोड़कर अपना धार्मिक स्थल नहीं बनाया है, हां मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें जरुर बनाई गई हैं।

 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान
जामा मस्जिद में शिव मंदिर होने के संस्कृति बचाओ मंच के दावे पर जब सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मीडिया ने सवाल किया तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिन्दूओं ने कभी किसी का धार्मिक स्थल तोड़कर अपना धार्मिक स्थल नहीं बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों को तोड़कर जरुर मस्जिदें बनाई गई हैं और इसलिए हर हिंदू को आगे आना चाहिए। साध्वी ने ये भी कहा कि अगर संस्कृति बचाओ मंच के दावे में कुछ सत्यता है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

भाजपा नेताओं मैं हिंदू हूं : गले में आधार कार्ड डालकर घूम रहे कांग्रेस नेता



 

bpl_jama_masjid_2.png

संस्कृति बचाओ मंच ने किया है दावा
बता दें कि शहर के भोपाल चौक बाजार में स्थित जामा मस्जिद (Jama Masjid of Bhopal) में पुरातत्व सर्वेक्षण की मांग संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने की है। तिवारी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन देकर कहा है कि भोपाल चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद पुराना शिव मंदिर है और इसका पता पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण से चल सकता है इसलिए जामा मस्जिद का सर्वे कराया जाए। चन्द्रशेखर तिवारी ने दावा किया है कि भोपाल की आठवीं शासिका खुदसिया बेगम ने खुद अपनी आत्मकथा हयात ए कूदीस में इसका जिक्र किया है। वह लिखती है कि शिव मंदिर तोड़कर भोपाल की जामा मस्जिद का निर्माण कराया गया। मस्जिद को 1832 ईसवी में बनाना शुरू किया था जो 1857 ईसवी में पूरी हुई थी। इसको बनाने में ₹5 लाख रुपए खर्च हुए थे।

यह भी पढ़ें

राजधानी भोपाल में चुने जाएंगे ओबीसी महापौर, जानिए आरक्षण में किसको कहां मिली सीट



 

bpl_jama_masjid.png

यहां ये भी बता दें कि जामा मस्जिद शहर के बीचों बीच बनी हुई है। इस मस्जिद के चारों ओर लगभग 100 दुकानें बनी हुई हैं। जिनमें से सिर्फ एक दुकान मुसलमान के पास है औऱ बाकी सभी दुकानें हिंदुओं की हैं। कुछ साल पहले भी मस्जिद के पास मंदिर बनाने को लेकर तनाव हुआ था जिसे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया।

Home / Bhopal / भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- ‘मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हर हिंदू को आगे आना चाहिए’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो