scriptभाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का निधन, मुंबई के बांबे अस्पताल में ली अंतिम सांस | BJP big leader and former MP Kailash Narayan Sarangpasses away | Patrika News
भोपाल

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का निधन, मुंबई के बांबे अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का निधन हो गया है।

भोपालNov 14, 2020 / 08:14 pm

Faiz

news

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का निधन, मुंबई के बांबे अस्पताल में ली अंतिम सांस

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का निधन हो गया है। वे मुंबई की बांबे अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार दोपहर 3 बजे अंतिम सांस ली। 02 जून 1934 को जन्में कैलाश नारायण सारंग ने 87 वर्ष की उम्र में 14 नवंबर 2020 को अंतिम सांस ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे कैलाश सारंग भाजपा विधायक और शिवराज सरकार में विश्वास सारंग के पिता हैं। सारंग का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह मुंबई से भोपाल लाया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय फिलहाल तय नहीं है, शोकाकुल परिवार के निर्णय के बाद इसकी सूचना स्पष्ट की जाएगी।

 

मंत्री विश्वास सारंग ने दी पिता के निधन की जानकारी

https://twitter.com/VishvasSarang/status/1327605117038718976?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा विधायक, शिवराज सरकार में मंत्री और कैलाश नारायण सारंग के पुत्र विश्वास सारंग अपने पिता के निधन के संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूज्य पिताजी व भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद श्री कैलाश नारायण सारंग जी का स्वर्गवास आज अपरान्ह 3 बजे हो गया है। उनकी पार्थिव देह को कल प्रातः 8.30 बजे विमान द्वारा मुम्बई से भोपाल लाया जाएगा।

 

कैलाश सारंग को श्रद्धांजलि

-सीएम शिवराज ने कहा- भाजपा के मार्गदर्शक नहीं रहे

https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw

सीएम शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में में शिवरान वीडियो जारी किया साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, श्रद्धेय श्री कैलाश सारंग @BJP4MP के आधार स्तंभ थे। संगठन की जड़ों को मज़बूती देने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय जनसंघ, @BJP4India और @RSSorg के माध्यम से गरीबों की सेवा में न्योछावर किया। मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को उन्होंने तैयार किया।

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw

भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, मुझे पिता समान स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंग जी का देवलोकगमन आज हुआ है। हृदय व्यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw

अपने अथक परिश्रम से म.प्र. में भाजपा को मजबूत करने वाले, मध्य प्रदेश भाजपा के आधार स्तंभ, वरिष्ठ नेता श्री कैलाश सारंग का निधन सम्पूर्ण भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं श्री @VishvasSarang एवं उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दे।

 

रामेश्वर शर्मा ने कहा- ‘पूज्य बाबू जी नही रहे’

https://twitter.com/VishvasSarang?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा विधायक और विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, पूज्य बाबू जी नही रहे…भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता के असंख्य कार्यकर्ताओ के निर्माणकर्ता पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री कैलाश नारायण सारंग जी के दुःखद निधन का पीड़ा दायक समाचार सुनकर मन व्यथित है ।

 

राहुल कोठारी ने कहा- ‘कैलाश सारंग जी के दुःखद निधन का पीड़ा दायक’

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कैलाश सारंग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्हेंने लिखा कि, ‘बीजेपी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री कैलाश सारंग जी के दुःखद निधन का पीड़ा दायक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है की दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और समस्त परिवारजनों को गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’

 

 

कैलाश नारायण सारंग के बारे में

 

भोपाल की राजनीति में दो परिवार थे अहम

भोपाल की राजनीति को जानने वाले पुराने लोग बताते हैं कि यहां की सियासत में दो ही घराने अहम रोल निभाते थे। एक गौर घराना, दूसरा सारंग घराना। सारंग और गौर ने भोपाल में कई कीर्तिमान रचे। भाजपा को मजबूत करने में यह दोनों ही दिग्गजों का बड़ा योगदान माना जाता है।


कायस्थ महासभा के भी रहे अध्यक्ष

कैलाश सारंग कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष रहे। दो साल पहले उनके जीवन पर केंद्रित एक मोटिवेशनल फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया था। इस फिल्म के लेखक, निर्देशन पंकज श्रीवास्तव विद्यापुत्र कर रहे हैं। निर्देशक के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे कैलाश सारंग के जीवन के उतार-चढ़ाव बताया जाएगा। उनके जरिए राजनैतिक और सामाजिक कार्यों को दिखाकर नई पीढ़ी को प्रेरणा दी जाएगी।

Home / Bhopal / भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का निधन, मुंबई के बांबे अस्पताल में ली अंतिम सांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो