scriptभाजपा गांधी संकल्प यात्रा : महापौर ने स्वच्छता का दिलाया संकल्प | bjp gandhi sankalp yatra in bhopal | Patrika News
भोपाल

भाजपा गांधी संकल्प यात्रा : महापौर ने स्वच्छता का दिलाया संकल्प

भोपाल में गांधी संकल्प यात्रा

भोपालOct 16, 2019 / 01:15 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

1216.jpg

,,

भोपाल. गांधी संकल्प यात्रा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महापौर आलोक शर्मा ने भोपाल के वार्ड क्रमांक 15 टीला जमालपुरा में गांधी संकल्प यात्रा निकाली और रहवासियों में कपड़े के बैग वितरीत किए।
MUST READ : सर्द हवाओं से ठंड का रास्ता साफ, 15 दिन बाद से पड़ेगी शिमला जैसी ठंड!

महापौर आलोक शर्मा ने कचरा उठाकर रहवासियों को स्वच्छ और सुन्दर भोपाल बनाने का संदेश दिया। बतादें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों के प्रचार के लिए भाजपा की राष्ट्रव्यापी गांधी संकल्प यात्रा के 15 से 26 अक्टूबर तक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही।
1217.jpg

महापौर ने स्वच्छता का दिलाया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर महापौर आलोक शर्मा ने इस मौके पर घर-घर गली, मोहल्ले जाकर सभी को प्लास्टिक मुक्त रहे, शहर हमारा देश हमारा का संकल्प दिलाया और कपड़ा बैग वितरित किए।

MUST READ : दिवाली के पहले ये हैं शुभ मुहूर्त दिन, विशेष फलदायी होगी खरीदारी

इस अवसर पर जिले के महामंत्री सत्यार्थ अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, उत्तर विधानसभा प्रभारी मनोज राठौर, पार्षद घनश्याम कुशवाहा, गोपाल तिवारी, मंडल अध्यक्ष विकास सोनी

1218.jpg

 

विनोद चौरसिया, हरिओम ओसारी वरुण गुप्ता राकेश कुकरेजा संजय जैन वह उत्तर विधानसभा के सभी मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। भोपाल महापौर आलोक शर्मा के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमे घनश्याम कुशवाह, विनोद चोरसिया , पंकज चौकसे , गोपाल तिवारी, राजकुमार साहू, वरुण गुप्ता, राजकुमार साहू, अन्नू यादव, शैलेश साहू उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो