scriptDiwali 2019 : दिवाली के पहले वाहन, वस्त्र, आभूषण खरीदने के ये हैं शुभ मुहूर्त | auspicious time : shopping good time and date on diwali 2019 | Patrika News
भोपाल

Diwali 2019 : दिवाली के पहले वाहन, वस्त्र, आभूषण खरीदने के ये हैं शुभ मुहूर्त

auspicious time : चार बार सर्वार्थ सिद्धि योग… 3 दिन रवि योग का रहेगा संगम

भोपालOct 13, 2019 / 03:19 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

diwali laxmi puja muhurat 2019

diwali laxmi puja muhurat 2019

भोपाल. रोशनी का पर्व दिवाली दस्तक दे रहा है। शहर के बाजार गुलजार हैं। पंडितों का मत है कि दिवाली के पहले खरीदी के कई शुभ संयोग हैं, जो फलदायी होंगे। दिवाली तक चार बार सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनेगा। तीन बार रवियोग आएगा। सबसे विशेष पुष्य नक्षत्र भी दो दिन रहेगा।

यह नक्षत्र 21 को दोपहर से 22 अक्टूबर दोपहर बाद तक रहेगा। सोमवार को सोम पुष्य व मंगलवार को मंगल पुष्य का संयोग बनेगा। 25 अक्टूबर को धन तेरस है, जो खरीदी के लिए स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। पं. विनोद गौतम का कहना है कि 19 व 25 अक्टूबर को व्यापार का खास मुहूर्त है। शरद पूर्णिमा का दिन भी शुभ है। सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग, पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना श्रेष्ठ माना गया है।

वाहन, वस्त्र, आभूषण खरीदारी के कई मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं. प्रहलाद पंड्या के अनुसार खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। शुभ मुहूर्त में वाहन, भूमि, भवन, आभूषण, सजावट का सामान, कपड़े सहित सभी प्रकार की खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है। दिवाली तक कई दिन शुभ मुहूर्त आ रहे हैं, जिसमें स्थायी संपत्ति की खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा।

 

सराफा: 100 करोड़ की उम्मीद में

सोना-चांदी के भावों में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, इसलिए सराफा बाजार गुलजार रहेगा। सराफा कारोबारियों को भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में दिवाली पर लगभग 100 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है।

ऑटोमोबाइल: 200 करोड़ का लक्ष्य

कंपनियों ने डीलर्स के यहां वाहनों के नए-नए फीचर्स वाले मॉडल उपलब्ध करा दिए हैं। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एक्सपर्ट विशाल जौहरी बताते हैं कि दिवाली पर 250 करोड़ से अधिक के बिजनेस का अनुमान है।

Home / Bhopal / Diwali 2019 : दिवाली के पहले वाहन, वस्त्र, आभूषण खरीदने के ये हैं शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो