scriptबीजेपी नेता के बिगड़े बोल- कमलनाथ का जाना तय, अस्पताल जाएगा या दूसरी जगह | bjp leader attack on madhya pradesh cm kamal nath | Patrika News
भोपाल

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल- कमलनाथ का जाना तय, अस्पताल जाएगा या दूसरी जगह

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल- कमलनाथ का जाना तय, अस्पताल जाएगा या दूसरी जगह

भोपालMar 15, 2019 / 04:22 pm

Manish Gite

bjp

 

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में एक तरफ आचार संहिता लगी है, वहीं एक दूसरे पर छींटाकशी का दौर भी बढ़ गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ने मध्यप्रदेश के कमलनाथ पर आपत्तिजनक बयान देकर सियासत गर्मा दी है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भारतीय जनता पार्टी का विजय संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव मंच से संबोधित कर रहे थे। तभी उनके बोल बिगड़ पड़े।

कमलनाथ को भगवान भी नहीं बचा सकता
पूर्व मंत्री यादव ने मंच से कहा कि अब कमलनाथ का जाना तय है या तो अस्पताल जाएगा या तो दूसरी जगह। इसे कोई भगवान भी नहीं बचा सकता है।


यादव इतने में भी नहीं रुके। उन्होंने कहा कि समस्त बड़े नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलकर कमलनाथ को जहर पिला दिया। अब कुछ दिन बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा। इसकी सारी आंतड़े खराब हो गई हैं। अब कमलनाथ का जाना तय है।

 

पहले भी दिए कई विवादित बयान
भाजपा के कद्दावर नेता बद्रीलाल यादव कई बार विवादित बयानों से चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उनके बयान से राजनीति गर्मा गई है। इससे पहले पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने भी राजगढ़ में कमलनाथ की जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद कांग्रेस ने जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो