scriptCM शिवराज का आरोप- कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा, कमलनाथ बोले- पहले ही हार स्वीकार ली | CM shivraj allegation on congress for beat BJP workers kamalnath reply | Patrika News
भोपाल

CM शिवराज का आरोप- कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा, कमलनाथ बोले- पहले ही हार स्वीकार ली

CM शिवराज ने कांग्रेस पर पृथ्वीपुर में मततादाताओं को पीटने के आरोप लगाया है। इसपर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि, आपका बयान बता रहा है कि, आपने मतदान समाप्ति के कुछ घंटों पूर्व ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।

भोपालOct 30, 2021 / 07:22 pm

Faiz

News

CM शिवराज का आरोप- कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा, कमलनाथ बोले- पहले ही हार स्वीकार ली

भोपाल. मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधनसभा सीटों पर मतदान पूर्ण हो चुका है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पृथ्वीपुर में मततादाताओं को पीटने के आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि, कांग्रेस उपचुनाव में संभावित हार से बौखला गई है। उन्हें धमकाकर पोलिंग बूथ से भगाने की कोशिश की गई। इस संबंध में भाजपा ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। शिवराज के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि, हार के डर से मुख्यमंत्री झूठे आरोप लगा रहे हैं।


आपको बता दें कि, भाजपा की ओर से सुबह मतदान शुरु होने से लेकर अब तक चुनाव आयोग को 21 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि, चुनाव के पहले भी कांग्रेस ने पैसे बांटे और गुंडागर्दी की। पृथ्वीपुर शहर में मतदान केंद्रों पर वोटर्स को डराया, धमकाया और भगाया जा रहा है। पोलिंग बूथों पर कांग्रेस के एजेंट बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेसी मतदाताओं को रुपयों का लालच देकर वोट पड़वाने का काम कर रहे हैं।


शिवराज की अपील

News

शिवराज ने कांग्रेस नेताओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपमानित करने का भी आरोप लगाया। साथ ही ये भी कहा कि, चुनाव आयोग में कांग्रेस की ओर से झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। सीएम ने कहा कि, इस तरह के अनैतिक साधनों के जरिए कांग्रेस जीत नहीं सकती। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि, कर्मचारियों को डराना, धमकाना बंद करें और शालीनता के साथ चुनाव लड़े। जनता को स्वतंत्र रूप मतदान करने में सहयोग करें।


चुनाव आयोग में शिकायत

भाजपा ने पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इसकी जानकारी देकर मतदान के दौरान हुए घटनाक्रम के वीडियो और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- मतदान से पहले बीजेपी नेता ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले नौकर से फोन पर कही थी ये बात

 

शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1454387968320233477?ref_src=twsrc%5Etfw

शिवराज सिंह चौहान के आरोपों पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ का कहना है कि, हार के डर से मुख्यमंत्री झूठे आरोप लगा रहे हैं। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, शिवराज जी , पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिया गया आपका बयान बता रहा है कि, आपने मतदान समाप्ति के कुछ घंटों पूर्व ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। हार की बौखलाहट में आपके द्वारा कांग्रेस पर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बनाया मिट्टी का दीया व कुल्हड़ – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x856bda

Home / Bhopal / CM शिवराज का आरोप- कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा, कमलनाथ बोले- पहले ही हार स्वीकार ली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो