scriptधर्म के नाम पर सियासत में जुटी कांग्रेस-भाजपा, मतदाताओं को रिझाने में जुटे नेता.. | Congress-BJP in Politics of religion | Patrika News
भोपाल

धर्म के नाम पर सियासत में जुटी कांग्रेस-भाजपा, मतदाताओं को रिझाने में जुटे नेता..

धर्म के नाम पर सियासत में जुटी कांग्रेस-भाजपा, मतदाताओं को रिझाने में जुटे नेता..

भोपालSep 14, 2018 / 09:33 am

KRISHNAKANT SHUKLA

bjp congress

bjp congress

भोपाल. प्रदेश में राम के नाम पर सियासत में कांग्रेस एक कदम और आगे बढ़ गई है। मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी राम वन गमन पथ का निर्माण करेगी। प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र भी बनाया जाएगा। पार्टी 23 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच चित्रकूट से अमरकंटक तक राम वन गमन यात्रा निकालेगी। इसके लिए 40 सदस्यीय समिति बनाई गई, जिसमें कांग्रेस विधायकों को शामिल किया गया है।

महाकुंभ में 10 लाख लोग जुटाने की चिंता में भाजपा
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जंबूरी मैदान में होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। महाकुंभ में दस लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए छोटे से लेकर बड़े नेताओं के टारगेट तय किए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री से ऑडियो कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की जानकारी ली। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आगे बढ़ती है, इसलिए दीपावली की तरह महाकुंभ की तैयारियां करें।

राकेश सिंह की नसीहत, शर्मा बयान पर कायम
कांग्रेस को रावण का वंशज बताने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने तलब कर संयम बरतने की नसीहत दी। शर्मा ने मीडिया के सामने कहा, वे अपने बयान पर कायम हैं और रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर फिर टिप्पणी करते हुए कहा, सोनिया गांधी ने कभी सत्यनारायण भगवान की पूजा नहीं कराई। राहुल मानसरोवर की यात्रा में बीफ खाते हैं। शर्मा के इस बयान पर शोभा ओझा ने कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

भाजपा की मजबूत सीटों पर सेवादल चलाएगा अभियान
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लालजी देसाई ने कहा कि भाजपा स्रह्य मजबूत किलों को इस बार हार का स्वाद चखना पड़ेगा। भोपाल पहुंचे देसाई ने कहा कि भाजपा की 30 मजबूत सीटों पर सेवादल ने माइक्रो लेवल का काम किया है और इन सीटों पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सेवादल ने बूथ स्तर पर अपना नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे पार्टी को मजबूती मिली है। देसाई ने कहा, संघ झूठ की बुनियाद पर काम करता है। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया।

Home / Bhopal / धर्म के नाम पर सियासत में जुटी कांग्रेस-भाजपा, मतदाताओं को रिझाने में जुटे नेता..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो