भोपाल

उपचुनाव का रण : उमा भारती को टक्कर देने कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को चुनावी दंगल में उतारा

चुनावी दंगल में आमने सामने भगवा।

भोपालOct 07, 2020 / 07:21 pm

Faiz

उपचुनाव का रण : उमा भारती को टक्कर देने कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को चुनावी दंगल में उतारा

भोपाल/ मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने सूबे की 28 विधानसभा सीटों के लिए अपने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपनी सॉफ्ट हिन्दुत्व की छवि से उलट भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को सीधी चुनौती देने के लिए इस सीट से साध्वी राम सिया भारती को प्रत्याशी घोषित किया है। यानी इस विधानसभा सीट पर चुनाव भगवा वर्सेस भगवा होने जा रहा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कमलनाथ के काफिले पर पथराव, प्रदर्शनकारियों ने किया उग्र विरोध, कांग्रेस ने बताया प्रायोजित


उमा भारती का गण माना जाता है इलाका

आपको बता दें कि, उमा भारती टीकमगढ़ जिले से आतीं हैं। यही कारण है कि, उन्हें छतरपुर-टीकमगढ़ जिले में निर्विवाद रूप से एकमात्र नेता माना जाता है। बल्कि मध्य प्रदेशका न सिर्फ छतरपुर-टीकमगढ़ जिला, आसपास के कई जिले भी उमा भारती को लोधी समाज का सबसे बड़ा नेता माना जाता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : रेप ही नहीं बुजुर्गों से अत्याचार के मामले में भी देशभर में नंबर-1 है मध्य प्रदेश


कांग्रेस की रणनीति

इधर, कांग्रेस पार्टी ने भी उमा भारती के इसी वर्चस्व को देखते हुए इस सीट से लोधी समाज से ही आने वाली साध्वी राम सिया भारती को टिकट देकर इस क्षेत्र में एक नए नेता का उदय कर दिया है। याद हो कि, पिछले दिनों बड़ामलहरा क्षेत्र में उमा भारती ने एक धार्मिक आयोजन किया था, लेकिन कार्यक्रम में जनता का उत्साह देखने को नहीं मिला था, जैसा कि, पहले के आयोजनों में नजारा देखने लायक होता था। कमलनाथ ने इस क्षेत्र की मुख्य कमान कंप्यूटर बाबा के हाथ में दे रखी है, लेकिन उन्हें भी क्षेत्र की जनता कोई खास तवज्जो नहीं देती दिख रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- लॉकडाउन ने किया कंगाल : घर चलाने के लिए राजधानी वासी ही ले चुके हैं 12000 करोड़ कर्ज


जनता किसे चुनेगी?

यानी अगर क्षेत्र की जनता के स्वभाव पर गौर करें, तो महसूस होता है कि, कुल मिलाकर जनता ने धर्म के नाम पर राजनीति से इंकार कर दिया था, बावजूद इसके कमलनाथ ने साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। अब देखना ये होगा कि, इस चुनावी दंगल में जनता किस भगवा की ओर समर्थन देती है।

Home / Bhopal / उपचुनाव का रण : उमा भारती को टक्कर देने कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को चुनावी दंगल में उतारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.