scriptमहिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का ‘धिक्कार मार्च’ | Congress's 'Dhikkar March' against Women's Harassment | Patrika News
भोपाल

महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का ‘धिक्कार मार्च’

महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का ‘धिक्कार मार्च’

भोपालAug 11, 2018 / 05:04 pm

दीपेश तिवारी

Dhhikar yatra

महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का “धिक्कार मार्च”

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जनता में अपनी पकड़ मजबूत बनाने व दूसरे को अपने से कमतर दिखाने की होड़ विभिन्न राजनैतिक दलों में शुरू हो चुकी है। इसी के चलते समय समय पर कांग्रेस व भाजपा एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में राजनीति का माहौल गर्मा गया है।
इसी बीच एक बार फिर शनिवार को कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई को प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व कई नेता भी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव नासिर इस्लाम के नेतृत्व में कांग्रेसियों का यह जुलूस दोपहर 2.30 बजे साई बोर्ड चौराहा से शुरू हुआ जो बाद में दस नंबर स्टॉप तक पहुंचा।

ये है मामला…
दरअसल प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से शनिवार को “धिक्कार मार्च” निकाला गया। इस धिक्कार मार्च को लेकर कांग्रेसियों का कहना था कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, ऐसे में महिलाओ पर अत्याचार बढ़ गए हैं। वहीं प्रदेश में बढ़ती लूट हत्या व बलात्कार की घटनाएं भी प्रदेश को शर्मसार कर रहीं हैं।

इससे पहले भी यानि शुक्रवार को भाजपा को घेरने के चलते मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला। अपने ट्विटर के माध्यम से हमला करते हुए उन्होंने भोपाल के शेल्टर होम में मुकवधिर बालिका के साथ दुष्कर्म पर सीएम से सवाल किए।

ट्वीट कर उन्होंने पूछा है कि ये कैसा समृद्ध प्रदेश बना रहे है आप शिवराज जी।
जहां बहन- बेटियां कही भी सुरक्षित नहीं ?
आप जनआशीर्वाद यात्रा में बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
मैं आपसे फिर सवाल करता हूँ कि आप प्रदेश के ऐसे सिर्फ़ 5 स्थान बताइये, जहां बहन-बेटियाँ ख़ुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

वहीं दूसरी तरफ आज यानि शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस और शोभा ओझा की अगुवाई में मूकबधिर छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के विरुद्ध बोर्ड आफिस चौराहे पर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।

ये है दुष्कर्म का मामला…
मध्यप्रदेश के भोपाल में निजी छात्रावास की आदिवासी मूक-बधिर युवतियों से दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

पीडि़तों में से एक ने धार में दुष्कर्म का और दो बहनों ने इंदौर में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। एक अन्य पीडि़ता की भी काउंसलिंग की जा रही है। धार जिले की ये युवतियां मुख्यमंत्री नि:शुल्क आईटीआई प्रशिक्षण लेने भोपाल आईं थी।

सामने आ रही जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के अवधपुरी में अश्विनी शर्मा के छात्रावास में रहती थी। वह डरा-धमका कर उनसे दुष्कर्म करता था। इसका खुलासा संचालक की छेड़छाड़ से दुखी होकर धार पहुंची दो युवतियों ने इंदौर में किया। इन्होंने वहां शिक्षक को पीड़ा बयान की। इनके आधार पर पुलिस ने अश्विनी के यहां बंधक दो युवतियां को छुड़ाया। अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Home / Bhopal / महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का ‘धिक्कार मार्च’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो