भोपाल

तो इस तरह उपचुनाव में किसानों को रिझाएगी कांग्रेस, जल्द होगी बूथ सैनिकों की नियुक्ति

…तो इस तरह उपचुनाव के लिए किसानों को रिझाएगी कांग्रेस।

भोपालJul 09, 2020 / 07:22 pm

Faiz

तो इस तरह उपचुनाव में किसानों को रिझाएगी कांग्रेस, जल्द होगी बूथ सैनिकों की नियुक्ति

भोपाल/ मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण से मुकाबला करने में जूझ रही है। वहीं, दूसरी प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Bye election) ने यहां की राजनीतिक सरगर्मिया बढ़ा रखी है। भाजपा हो या कांग्रेस हर छोटे बड़े मुद्दे पर दोनो ही पार्टियां एक दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। तो वहीं, कांग्रेस इस उपचुनाव को भी 2018 चुनावी मॉडल पर लड़ने की तैयारी कर चुकी है। इसमें किसान कर्जमाफी का मुद्दा कांग्रेस की विजयी प्राप्ति में रामबाण साबित हुआ था। कांग्रेस का मानना है कि, इस बार होने वाले उपचुनाव में भी किसान कर्जमाफी बड़ा मुद्दा होगा। इसी के चलते अब कांग्रेस कर्ज माफी के मुद्दे को अपने वचन के जरिये कैश कराने की तैयारी में है।

 

पढ़ें ये खास खबर- विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कहा- ‘क्रोनोलॉजी समझिए, गृहमंत्री का है कानपुर कनेक्शन’

 

किसान कांग्रेस को सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस की आलाकमान ने इसकी जिम्मेदारी किसान कांग्रेस को सौंपी है। किसान कांग्रेस बूथ स्तर पर किसान सैनिक की नियुक्ति कर कर्ज माफी के मुद्दे पर बीजेपी के आरोपों का जवाब देने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि, बूथ लेवल पर लोगों को पूर्व की कमलनाथ सरकार द्वारा की गई किसान कर्ज माफी की जानकारी पहुंचाए, ताकि भाजपा द्वारा अब तक फैलाए गए भ्रम को दूर किया जा सके। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के मुताबिक, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर किसान सैनिक के जरिए किसानों से जुड़े मुद्दों पर पूर्व की कांग्रेस सरकार के फैसलों की जानकारी और मौजूदा सरकार की नाकामियों को गिनाने का काम करेगी।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब जल्द ही भारत में सौर ऊर्जा से दौड़ेंगी ट्रेनें, मध्य प्रदेश में पॉवर प्लांट तैयार


धोखा देने का आरोप तेज कर दिया है

वहीं बीजेपी ने भी सूबे की सत्ता संभालते ही किसान कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस की पूर्व सरकार पर धोखा देने का आरोप तेज कर दिया है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल किसान कर्ज माफी में हुए गड़बड़ियों की जांच की बात कर चुके हैं। इसको लेकर सरकार ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का गठन भी किया है, जो कांग्रेस सरकार में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रहा है। बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है किसान कर्ज माफी किसानों के साथ धोखा साबित हुई है और अब यह उपचुनाव में काम नहीं करेगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.