भोपाल

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे रक्षा मंत्री, पितृ शोक में शामिल हुए

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को विशेष विमान से भोपाल आए और हेलीकॉप्टर से जैत रवाना हो गए। राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पितृशोक में शामिल हुए।

भोपालJun 07, 2019 / 03:08 pm

Manish Gite

Rajnath singh

 

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुए और हेलीकॉप्टर से जैत रवाना हो गए। राजनाथ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता के निधन के बाद पितृशोक में शामिल होने आए थे। उन्होने शिवराज सिंह चौहान को सांत्वना दी और उनके पिता की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, देश के गृहमंत्री अमित शाह के भी आने का कार्यक्रम हैं, लेकिन फिलहाल उनके आने का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से सीहोर जिले के जैत पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचकर पितृशोक में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ समय जैत में रुकने के बाद भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

कई समितियों में शामिल हुए राजनाथ सिंह
इससे पहले गुरुवार रात को हुए एक घटनाक्रम में राजनाथ सिंह को केंद्रीय कैबिनेट की कई समितियों में शामिल किया गया है। इसमें नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं। पहले जब राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे तो वे सभी समितियों में शामिल थे, लेकिन उन्हें कुछ समितियों में नहीं रखा गया। जब यह मामला मीडिया में आया तो उन्हें चार समितियों में शामिल कर लिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग का भी पुनर्गठन किया है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह को पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। अन्य मंत्रियों में राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर पदेन सदस्य बनाए गए हैं।

MUST READ

न्यूक्लियर और केमिकल अटैक से बचने के लिए यहां बन रहा है देश का पहला ट्रेनिंग सेंटर
आपकी सैलरी और पेंशन में कितना बढ़ गया पैसा, यहां करें ऑनलाइन कैल्कुलेट
Monsoon 2019: इस बार होगी धमाकेदार बारिश, दस दिन करना होगा इंतजार
खुशखबरीः 5 लाख कर्मचारियों और साढ़े चार लाख पेंशनर्स को कमलनाथ सरकार का बड़ा तोहफा

Home / Bhopal / पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे रक्षा मंत्री, पितृ शोक में शामिल हुए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.