3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब इन शहरों से भी दिल्ली और मुंबई की सीधी फ्लाइट, यह है शेड्यूल

नए शेड्यूल की जानकारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी...। MP News: मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब ग्वालियर से मुंबई, भोपाल से बेंगलुरु, दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर (Mumbai to Jabalpur)का सफर बेहद आसान हो जाएगा। फरवरी से मार्च के बीच इन सभी शहरों से सीधी उड़ानें रवाना होगी।      

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Feb 26, 2024

889121-jnfwbvalsl-1478857207.jpg

27 फरवरी से शुरू

27 फरवरी से ग्वालियर से मुंबई के लिए फ्लाइट शूरू होने जा रही है। यह उड़ान अकासा (Akasa air)एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। फ्लाइट फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी। ग्वालियर से मुंबई और मुंबई से ग्वालियर आने के लिए 2 घंटे का समय लेगी। पहले भी मुंबई से ग्वालियर और ग्वालियर से मुंबई के लिए डेली और एक वीकली फ्लाइट संचालित की जा रही है। मुंबई से ग्वालियर के लिए फ्लाइट 1147 दोपहर 12:10 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और दोपहर 2:00 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगी। फ्लाइट 1148 दोपहर 2:40 बजे ग्वालियर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और शाम 4:40 बजे मुंबई पहुंचगी। इससे ट्रेवल में केवल 2 घंटे का समय लगेगा। यह जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी।

भोपाल और बेंगलुरु के बीच उड़ानें
भोपाल और बेंगलुरु के बीच इंडिगो की फ्लाइट 29 फरवरी से फिर से शुरू होगी। 29 फरवरी को उड़ान संख्या 6-ई 6465/66 बेंगलुरु-भोपाल-बेंगलुरु के शेड्यूल पर नजर डालें तो यह बेंगलुरु से शाम 06.20 बजे उड़ान भरेगी और भोपाल रात 08.15 में पहुंचेगी। भोपाल से रात 08.45 बजे उड़ान भरेगी और बेंगलुरू 10.55 में पहुंचगी। फिलहाल भोपाल से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सुबह 10 बजे उड़ान भरती है। शाम की उड़ान रात 9 बजे रवाना होगी। 29 फरवरी से शुरू होने वाली फ्लाइट में आपको छह से सात हजार रुपये में सीट मिल सकती है।

मार्च से सीधी फ्लाइट
स्पाइसजेट (spice jet) दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी। दिल्ली से जबलपुर के लिए सीधी उड़ान 1 मार्च से शुरू होगी। दिल्ली और जबलपुर के बीच उड़ानें 1 मार्च, से सप्ताह में दो बार संचालित होंगी। मुंबई और जबलपुर के बीच उड़ान सेवाएं 2 मार्च, से संचालित की जाएंगी। फिलहाल जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से इंदौर, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और बिलासपुर के लिए फ्लाइट्स चलती हैं। वर्तमान में एयरलाइंस, और इंडिगो, जबलपुर के लिए उड़ान भरती हैं। लेकिन अब स्पाइसजेट भी उड़ान भरेगी।

Story Loader