scriptदूध पीने के बाद कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां | drinking milk after this is very harmful | Patrika News
भोपाल

दूध पीने के बाद कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां

दूध पीने के बाद कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां

भोपालDec 03, 2018 / 12:17 pm

Faiz

drinking milk

दूध पीने के बाद कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां

भोपालः अकसर लोग खाने पीने के बड़े शौकीन होते हैं। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि, वह कब और किस चीज़ का सेवन कर रहे हैं। वैसे ईशवर की बनाई हर चीज़ का नियमित सेवन करना सेहत के लाभकारी होता है, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं, जिनका गलत समय पर सेवन करना या किसी चीज़ के साथ किसी चीज़ का सेवन करना सेहत के लिए नुकसान देह भी हो सकता है। इन्हीं में से एक कुदरती चीज़ है दूध। दूध का सेवन कई लोगों को बहुत पसंद होता है। इसमें मौजूद कई पोष्टिक तत्व सेहत के लिए बड़ा लाभकारी होता है। बच्चे हों या जवान, बुजुर्ग हों या महिलाएं दूध का नियमित सेवन सभी के लिए बुहत लाभकारी होता है। कई बीमारियों में शरीर में कमज़ोरी के समय चिकित्सक दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। दूध का सेवन बेहद लाभकारी होता है, लेकिन इसके सेवन के दौरान हमें कई चीजों की सावधानी बरतनी जरूरी होती है। अकसर लोगों के इसके बारे में पता नहीं होता और अनजाने में वह दूध के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन भी कर लेते जिसके परिणाम स्वरूप उनकी सेहत पर इसका विपरीत असर पड़ने लगता है।

बता दें कि दूध का सेवन करने से पहले या बाद में कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना वेहद ज़रूरी है, वरना मामला हाथ से निकल सकता है। दूध पीने के बाद या उससे पहले कुछ पदार्थों को नहीं खाना चाहिए। यह हम नहीं कह रहे, यह बात साबित हुई है वैज्ञानिकों द्वारा हालही में किए एक शोध में। शोधकर्ताओं की माने तो, दूध के बाद या पहले ली गई कुछ चीजें सीधे तौर पर सेहत पर असर करती हैं, ऐसे में आपको इससे बचकर रहना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं, जिसका सेवन करने से आपकी हेल्थ पर असर पड़ता है। तो चलिए अब हम आपको उसी के बारे में बताएंगे।

इन चीजों के सेवन से बचें

-मूली

वैसे तो मूली हमारे हाजमें के लिए बेहद लाभकारी होती है। अकसर लोग खाने के साथ इसका भी सेवन करते हैं, लेकिन मूली का सेवन दूध पीने से पहले या बाद में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शोध में सामने आया कि, दूध के साथ इसके सेवन से स्किन संबंधी रोग हो सकते हैं। खासकर दूध पीने से पहले या बाद में खट्टा या नमकीन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये दूध में जहर का काम करते हैं।

-दाल

भारत में दाल का सेवन करना कई लोगों को काफी पसंद होता है। सभी दालों में प्रोटीन होता है, जो व्यक्ति को ताकत देता है। इनका सेवन दिमाग के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। लेकिन अगर आप दाल खाने से पहले या बाद में दूध पीते हैं, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर चना, मूंग और उड़द की दाल का सेवन करना बहुत ही खतरनाक माना जाता है। अगर आप इनका सेवन दूध पीने के बाद करेंगे तो आपको हार्ट की समस्या हो सकती है।

-फल

सभी फल कुदरत द्वारा इंसान को दिया एक अमुल्य तोहफा है। इनका सेवन हमारे शरीर के लिए बुत ज़रूरी होता है। अकसर लोग तो दूध के साथ फलों का सेवन करना पसंद भी करते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए, क्योंकि ये आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। स्किन के साथ कफ की भी समस्या हो सकती है।

-मछली

वैसे मस का सेवन करने से व्यक्ति को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। जो शरीर और दिमाग के लिए बड़ा लाभकारी होता है। लेकिन, मछली एक एसी चीज़ है, जिससे हमें विटामिन, प्रोटीन, केल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इसका सेवन शरीर के लिए बड़ा ही लाभकारी माना जाता है। लेकिन, अकसर लोग मछली के सेवन के बाद दूध पी लेते हैं, ऐसे में इन्हें बचना चाहिए। दूध में कैल्शियम होता है, तो मछली की तासीर भी गर्म होती है जिसकी वजह से दूध पीने के पहले और बाद में इसका सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए, इससे आपको स्किन संबंधित रोग हो सकते हैं।

-कटहल

दूध पीने के बाद या उससे पहले कटहल का सेवन करना से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपकी हेल्थ की समस्याएं बढ़ जाती है। इन सबके अलावा नमक खाने के बाद भी दूध का सेवन कतई नहीं करना चाहिए।

Home / Bhopal / दूध पीने के बाद कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो