
देश की पहली ई वेस्ट क्लीनिक का इलाज करने बजट नहीं, हो गई कबाड़, दो महीने से बंद
भोपाल. देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग बजट की कमी के कारण फिलहाल बंद है। ई वेस्ट को साइंटिफिक तरीके से डिस्पोज करने के लिए राजधानी में ई वेस्ट क्लीनिक की शुरुआत की गई थी। लो फ्लोर बस में इसका संचालन हो रहा था। इसके कई हिस्से कबाड़ होने और चोरी के मामले बढऩे से यह बंद हो गई है। इसका सुधार किया जाना है।
प्लास्टिक कचरे की तरह इलेक्ट्रिक वेस्ट का डिस्पोज भी बड़ी समस्या है। वर्तमान में कई जगह खुले में डिस्पोज हो रहा है जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है। इसे देखते हुए करीब चार साल पहले ई वेस्ट क्लीनिक के नाम से एक प्रयोग हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम के बीच इस पर सहमति थी। खराब कम्प्यूटर से लेकर मोबाइल, चार्जर सहित सभी आइटम को यहां कलेक्ट किया जाता था। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत इसे शुरू किया गया था।
चार साल में सैकड़ों टन ई वेस्ट का डिस्पोजल
चार साल में सैकड़ों टन ई वेस्ट का डिस्पोजल इस क्लीनिक के जरिए हो चुका है। ई वेस्ट क्लिनिक में सबसे ज्यादा कलेक्शन मोबाइल चार्जर, प्रिंटर कार्टेज, एसी/टीवी के रिमोट और मोबाइल बैटरी का हुआ। संचालक इ म्तियाज अली के मुताबिक हर रोज एक क्विटल तक ई वेस्ट यहां जुटाया गया। कई बार इसकी मात्रा कम भी हो जाती थी। सभी को मिलाकर अब तक कई टन कचरा हो चुका है।
.....................
साइंटिक तरीके से ई वेस्ट के लिए काम किया जा रहा है। पीसीबी मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देता है। ताकि सुधार किया जाए। अनंबुध के तहत ई वेस्ट का डिस्पोज हो रहा है। कई एजेंसियां हैं जो रजिस्टर्ड हैं। क्लीनिक के मामले को दिखवाया जाएगा।
- ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी
ई वेस्ट क्लीनिक जिस बस में चलती थी उसमें सुधार होना है। एमपी नगर से हटा लिया गया है। सुधार के लिए जितनी जल्द बजट जारी कर देगा उतनी जल्दी फिर से शुरू किया जा सकेगा। यह देश में पहला प्रयोग है।
- इम्तियाज अली, संचालक ई वेस्ट क्लीनिक
Published on:
12 Jul 2023 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
