भोपाल/ आपने कई बार देखा होगा कि, अकसर घरों या दुकानों के द्वार पर लोग नींबू-मिर्च लटका कर रखते हैं। इसके पीछे माना ये जाता है कि, इससे घर या दुकान में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता, लेकिन इस टोटके से परे इसका एक बेहद खास साइंटिफिक रीज़न भी है, जो ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम। दरअसल, साइंटिफिक तौर पर देखें तो घर में हवा, सुगंध या दुर्गंध का आगमन घर के मुख्य द्वार से ही होता है। आमतौर पर घर या दुकान का दरवाजा ऐसे स्थान पर होता है, जहां से पूरे घर या पूरी दुकान में आसानी से प्रवेश हो सके। जाहिर है, जहां से हम घर या दुकान के हर हिस्से में आसानी से प्रवेश करते हैं, वहीं से हवा भी हर हिस्से में प्रवेश कर सकती है। ये तो हुई घर में पहुंच की बात। वहीं, नींबू में मौजूद तत्व आसपास के वातावरण को शुद्ध करते हैं और मिर्च का स्वाद ज्वलंत होने के कारण उसे कोई भी ज्यादा देर देखना पसंद नहीं करता। इसलिए वो स्थान नज़र से बच जाता है।