scriptMumbai में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, भोपाल तक पड़ा असर…सफर करने वाले रहें ALERT | Flights canceled from Mumbai to Bhopal due to storm | Patrika News
भोपाल

Mumbai में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, भोपाल तक पड़ा असर…सफर करने वाले रहें ALERT

Flight cancel: भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भोपालMay 14, 2024 / 11:49 am

Ashtha Awasthi

Flights canceled
Flight cancel: सपनों की नगरी मुंबई में भारी बारिश और आंधी का असर भोपाल में पड़ा है। आप भोपाल से मुंबई या मुंबई से भोपाल सफर करने वाले हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
जानकारी के लिए बता दें कि तेज आंधी-तूफान के बाद से मुंबई से कई उड़ानों को डाइवर्ट किया गया है। हालांकि ऐसा करने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई में सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा और आंधी की वजह से कई फ्लाइट डायवर्ट और निरस्त कर दी गयीं। खराब मौसम की वजह से रात्रि 8.30 बजे मुंबई से भोपाल आने वाली और रात्रि में 10 बजे को भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भोपाल में भी बदला मौसम

हल्की बारिश से राहत राजधानी में रविवार की रात हल्की बारिश हुई। सुबह भी बादल छाए रहे। इस वजह से न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। दोपहर बाद चार डिग्री का तापमान में इजाफा हो गया।

प्री-मानसून सीजन में सामान्य से तीन गुना बारिश

शहर में इस बार मार्च, अप्रेल और मई में लगातार बारिश हुई है। ऐसे में प्री-मानसून सीजन में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। रविवार सुबह तक शहर में 3.2 मिमी बारिश हुई थी। इसी प्रकार 1 मार्च से अब तक 58.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 40.3 मिमी अधिक है। ऐसे में प्रीमानसून सीजन में सामान्य बारिश के मुकाबले लगभग तीन गुना अधिक बारिश हो चुकी है।

Hindi News/ Bhopal / Mumbai में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, भोपाल तक पड़ा असर…सफर करने वाले रहें ALERT

ट्रेंडिंग वीडियो