scriptसात महीने में 300 रुपए तक प्रति क्विंटल बढ़ गए आटे के भाव | Flour prices increased by Rs 300 per quintal in seven months | Patrika News
भोपाल

सात महीने में 300 रुपए तक प्रति क्विंटल बढ़ गए आटे के भाव

पहली बार सरकार को 27.50 पैसे प्रति किलों में आटा बेचना पड़ रहा है। हालांकि, स्थानीय बाजार में 35 से 40 रुपए किलो आटे का भाव है। कम से कम तीन महीने तक यही भाव रहने की संभावना है।

भोपालNov 25, 2023 / 01:02 am

Mahendra Pratap

wheat_flour.jpg
भोपाल. चौक बाजार स्थित जैन मंदिर रोड निवासी अंजू सोगानी के यहां पहले 400 रुपए प्रति माह आटे का खर्च था। जो अब बढ़कर 460 रुपए हो गया है। यह एक उदाहरण है। सिर्फ आटे के ही भाव ने ही हर गृहिणी के किचन का बजट गड़बड़ा दिया है। हालत यह है कि पहली बार सरकार को २७.५० पैसे प्रति किलों में आटा बेचना पड़ रहा है। हालांकि, स्थानीय बाजार में 35 से 40 रुपए किलो आटे का भाव है। कम से कम तीन महीने तक यही भाव रहने की संभावना है।
गेहूं की दोहरी मांग
गेहूं की इस समय दो तरह से मांग है। बोने के लिए और आटे के लिए। इसलिए बाजार में गेहूं की कमी हो गयी है। गेहूं के थोक कारोबारी संजीव जैन बताते हैं कि अप्रेल-मई में गेहूं की फसल के समय ओले पानी गिरने से क्वालिटी और उत्पादन पर असर आया है।
चना का भी भाव चढ़ा
इस समय चना, मक्का, उड़द और धान की मांग बढ़ गयी है। गेहूं जहां 2500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल है, वहीं चने के भाव 4500 से 5500 रुपए हैं। चने के दाम जहां 12.3 प्रतिशत बढ़े हैं वहीं गेहूं के दाम 6.6 प्रतिशत बढ़े हैं। आटा-मैदा के थोक कारोबारी दीपक पसारी के अनुसार अप्रेल में स्थानीय थोक बाजार में मिल क्वालिटी आटा 2600/2700 रुपए प्रति क्विंटल था। जबकि वर्तमान भाव 2950 से 3050 रुपए है।
भारत आटा 27.50 रुपए प्रति किलो
केंद्र सरकार 27.50 रुपए प्रति किलो की दर से भारत आटा बेच रही है। भोपाल में मोबाइल वैन से आटा बिक रहा है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रति व्यक्ति 10 किलो का पैकेट ही एक परिवार को दे रही है।
अनाज रुपए प्रति क्विंटल
गेहूं 2400/3000
चना 5000/5500
धान 3000/4375
मक्का 1850/2150
सोयाबीन 4500/5200
……….
गेहूं की कोई कमी नहीं है। फ्लोर मिलों को प्रति सप्ताह नीलामी के माध्यम से 200 टन गेहूं मिल रहा है। इसका वेस प्राइज 2150 रुपए है। किसी को ऊंचे भाव पर गेहूं मिलता है तो थोड़ी तेजी आ जाती है। जबकि खुले बाजार में 2400 से 3000 रुपए किलो गेहूं बिक रहा है। अप्रेल से अब तक गेहूं में जरूर आई है।
सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, एमपी रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन

Hindi News/ Bhopal / सात महीने में 300 रुपए तक प्रति क्विंटल बढ़ गए आटे के भाव

ट्रेंडिंग वीडियो