भोपाल

Govt Jobs 2023 : यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, 2.80 लाख महीने तक होगी सैलरी

- सभी पदों के लिए योग्यताएं भी अलग-अलग

less than 1 minute read
Feb 23, 2023
,,

Govt Jobs 2023 : एक अच्छी खबर सरकारी नौकरी (Govt Job) चाहने वालों के लिए सामने आई है, दरअसल नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदक को आवेदन एनसीआरटीसी की वेबसाइट https://www.ncrtc.co.in/ पर जाकर करना है।

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2023 रखी गई है। इसके तहत एनसीआरटीसी (NCRTC Recruitment 2023) में चीफ आर्किटेक्ट, जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट/एडिशनल जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट, सीनियर डिप्टी मैनेजर/आर्किटेक्ट, डिप्टी जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट पदों पर भर्तियां होंगी।

यहां उम्मीदवारों के पास नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) में इन भी पदों पर भर्ती के लिए काम का अनुभव जरूरी है। यह अनुभव गवर्नमेंट सेक्टर में 8 से 17 साल और प्राइवेट सेक्टर में 10 से 22 साल तक का होना मांगा गया है। वहीं इन सभी पदों के लिए योग्यताएं भी अलग-अलग हैं। जिनकी जानकारी विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार एनसीआरटीसी (NCRTC) की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे समझें वैकेंसी डिटेल : NCRTC Recruitment 2023

चीफ आर्किटेक्ट-1
जीएम/आर्किटेक्ट-1
एजीएम/आर्किटेक्ट-2
सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट-2
डिप्टी जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट-2

ऐसे समझें सैलरी
चीफ आर्किटेक्ट- एक लाख 20 हजार से दो लाख 80 हजार रुपए तक।
जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट-एक लाख से दो लाख 60 हजार रुपए तक।
एडिशनल जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट-90 हजार से दो लाख 40 हजार रुपए तक।
सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट-80 हजार से दो लाख 20 हजार रुपए तक।
डिप्टी जनरल मैनेजर/आर्किटेक्ट-70 हजार से दो लाख रुपए तक।

ये हैं जरूरी शैक्षिक योग्यता : Qualifications
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास आर्किटेक्चर में बीटेक (B. Arch.) की डिग्री होनी आवश्यक है। वहीं संबंधित फील्ड में काम का अच्छा खासा अनुभव भी होना जरूरी है।

Published on:
23 Feb 2023 06:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर