10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

MP Police- सरकारी अमले को दी चेतावनी, पुलिस ने कहा कि मैसेजेस पर फाइल डाउनलोड न करें

2 min read
Google source verification
MP Police Advisory on Salary in 8th Pay Commission

MP Police Advisory on Salary in 8th Pay Commission

MP Police- देशभर के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को इन दिनों 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इससे उन्हें कितना लाभ मिलेगा, सैलरी में कितना इजाफा होगा! अधिकारियों कर्मचारियों की इसी जिज्ञासा का साइबर ठग फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों कर्मचारियों की सैलरी कितनी होगी, इसके नाम पर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने जागरूकता और सक्रियता दिखाई है। पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों, अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी, अधिकारी 8 वें वेतन आयोग से संबंधित एपीके (APK) फाइल डाउनलोड ना करें। अन्यथा उनके एकाउंट खाली हो सकते हैं।

8 वें वेतन आयोग में वेतन में होनेवाली बढ़ोत्तरी जानने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों की बेताबी का साइबर बदमाश लाभ उठाने के लिए ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। वे प्रदेश के सरकारी अमले को APK फाइल के साथ मैसेज कर रहे हैं। इसे डाउनलोड करते ही एकाउंट से पैसे खाली हो सकते हैं। प्रदेशभर में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को ऐसे मैसेजेस आ रहे हैं।

क्राइम ब्रांच को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी

सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को ठगने के इस प्रयास का मामला पुलिस के सामने भी आया। इस पर क्राइम ब्रांच को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है। इंदौर के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 8 वें वेतन आयोग में आपकी सैलरी कितनी होगी, APK फाइल के साथ ऐसा मैसेज किया जा रहा है। साइबर ठगों द्वारा भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड करते ही संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों के बैंक खाते खाली हो सकते हैं।

किसी भी हाल में एपीके (APK) फाइल डाउनलोड न करें

एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिस ने कहा है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी किसी भी हाल में एपीके (APK) फाइल डाउनलोड न करें। अन्यथा आप फ्रॉड का शिकार बन सकते हैं। पुलिस ने प्रदेशभर में ठगी रोकने के लिए सरकारी अमले को जागरूक करने की जरूरत जताई है।