scriptअधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, लाखों को होगा फायदा | government preparing to give big gifts to mp officers and employees | Patrika News

अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, लाखों को होगा फायदा

locationभोपालPublished: Jan 27, 2022 04:19:25 pm

Submitted by:

Faiz

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान पदोन्नति देने का अवसर दिया जाएगा।

News

अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, लाखों को होगा फायदा

भोपाल. मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए सूबे की शिवराज सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान पदोन्नति देने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए मंत्री समूह की बैठक आयोजित की गई है। वहीं इस मामले में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में चर्चा की गई है।

दरअसल मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 2 फरवरी 2022 को एक बार फिर से मंत्री समूह की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं सेवाकाल में शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे। इससे बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं, 2 फरवरी को शासकीय कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के बाद पात्रता के तहत पदोन्नति दी जाएगी, जिसका फायदा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें- होम आइसोलेट कोरोना मरीज ने कहा कुछ ऐसा, सिंधिया को हाथ जोड़कर बोलना पड़ा- ऐसा मत कहो भैया


बैठक में शामिल हुए ये जनप्रतिनिधि और अफसर

News

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री विजय शाह, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए। साथ ही, मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार और अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा बैठक में शामिल रहे हैं।

देखें संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87c6mj
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो