scriptछात्राओं को रियायती दरों पर दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी सरकार, रजिस्ट्रेशन भी होगा फ्री | Government will provide two-wheeler vehicle to girl student | Patrika News
भोपाल

छात्राओं को रियायती दरों पर दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी सरकार, रजिस्ट्रेशन भी होगा फ्री

रजिस्ट्रेशन भी होगा फ्री, राज्य सरकार तैयार कर रही है प्लान

भोपालJul 22, 2019 / 07:45 am

KRISHNAKANT SHUKLA

scooty
भोपाल. उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार उन्हें रियायती दर पर दो पहिया वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। वहीं इनके वाहन का नि:शुल्क पंजीयन की भी तैयारी है। बजट सत्र समापन के बाद इस पर फैसला होगा कि यह योजना कब से लागू की जाना है।
साधन के अभाव में या फिर घर से कॉलेज की दूरी अधिक होने के कारण कई छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है, इसलिए सरकार का फोकस इन छात्राओं पर है। इसीलिए छात्राओं को दो पहिया वाहन रियायती दर पर देने की योजना है। सरकार इसकी भरपाई कैसे करेगी, इसका अभी निर्णय होना है। कांग्रेस के वचन पत्र में भी छात्राओं को रियायती दर पर दो पहिया वाहन देने का जिक्र है।

शिवराज ने शुरू की थी सायकल योजना –

गांव से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण शिवराज सरकार ने छात्राओं को नि:शुल्क सायकल देने की शुरूआत की थी। इससे स्कूल में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ी।


इन्हें भी टू-व्हीलर देने का है प्रस्ताव –

मध्यप्रदेश बोर्ड की १२वीं परीक्षा में टॉप करने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को भी दो पहिया वाहन देने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग की है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि जिले के कितने टॉपस्र को दो पहिया वाहन उपलब्ध उपलब्ध कराए जाएं। मालूम हो कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले छात्र-छात्राओं को दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाने वादा किया था। वचन पत्र में भी इसे शामिल किया गया है।

कॉलेज छात्राओं को रियायती पर दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाने वादा हमारी सरकार ने किया है। वचन पत्र में भी इसे शामिल किया गया है। इस वचन को पूरा किया जाएगा।
– जीतू पटवारी, उच्च शिक्षा मंत्री

Home / Bhopal / छात्राओं को रियायती दरों पर दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी सरकार, रजिस्ट्रेशन भी होगा फ्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो