Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जुलाई महीने में लाड़ली बहनों को अब 14वीं किस्त का इंतजार है। बता दें कि, हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, लेकिन जून में 6 तारीख को, मई में 4 तारीख और अप्रैल में 5 तारीख को तय समय से पहले ही किस्त भेज दी गई थी। इधर, सीएम डॉ मोहन यादव ने 14वीं किस्त के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।