scriptWeather Update Today : 4 घंटे में भारी बारिश-ओलावृष्टि का Alert, चलेगी तेज आंधी | hailstorm Alert of heavy rain in 4 hours, strong storm will blow | Patrika News
भोपाल

Weather Update Today : 4 घंटे में भारी बारिश-ओलावृष्टि का Alert, चलेगी तेज आंधी

भोपाल। इस बार शहर में रात में कड़ाके की सर्दी का दौर भले ही ज्यादा न रहा हो, लेकिन सीजन में कोहरे की स्थिति सामान्य से अधिक रही है। पिछले दो माह में 25 दिन शहर में मध्यम कोहरा रहा है।

भोपालFeb 04, 2024 / 02:13 pm

Ashtha Awasthi

23_07_2021-barish.jpg

weather

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव, जनवरी में जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण कोहरा अधिक दिखाई दिया है। पिछले 24 सालों में पहली बार इतनी बार शहर में इस तरह का कोहरा दिखाई दिया है। शहर में शनिवार को भी सुबह मध्यम कोहरा रहा। इस दौरान एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 200 मीटर रही।
एक दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान

शहर का न्यूनतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री तक गिर गया, वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
यहां ओले का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान भिंड, मुरैना, श्योपुर कला में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं। गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
यहां बौछार संभव: ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, नीमच और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अरब सागर से आ रही है नमी

– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। यह काफी मजबूत है। साथ ही गुजरात-राजस्थान के पास में चक्रवातीय घेरा बना है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा।
– राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लगे जिले श्योपुर, मुरैना, भिंड में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। ग्वालियर में मध्यम असर रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं।

– क्षोभ मंडल में 140 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम विंड चल रही है। इस कारण कोहरे के साथ-साथ सर्दी का भी सामना करना पड़ सकता है क्योंकि हवा में नमी मौजूद रहेगी।

Hindi News/ Bhopal / Weather Update Today : 4 घंटे में भारी बारिश-ओलावृष्टि का Alert, चलेगी तेज आंधी

ट्रेंडिंग वीडियो