scriptकमजोरी दूर करके ताकतवर बना देती है ये चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल | health remedies for body weakness in hindi | Patrika News
भोपाल

कमजोरी दूर करके ताकतवर बना देती है ये चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल

कमजोरी दूर करके ताकतवर बना देती है ये चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल

भोपालFeb 28, 2019 / 12:24 pm

Faiz

health news

कमजोरी दूर करके ताकतवर बना देती है ये चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल

भोपालः बदलते खान-पान और बिगड़ती दिनचर्या के कारण कई लोग शारिरिक रूप से कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। शारीरिक कमजोरी लगातार बनी रहने से शरीर की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ने लगता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति का शरीर आसानी से किसी भी बिमारी का शिकार हो जाता हैं। अकसर नौजवान पीड़ी शरीर को मजबूत बनाने के जोश में जिम जॉइन कर लेते हैं। हालांकि, जब तक ये जोश बरकरार रहता है तब तक जिम करते हैं, कुछ दिनों में ये जिम जाना छोड़ देते है, जिसकी वजह से उनका शरीर पहले के मुकाबले ओर भी ज्यादा कमजोरी बढ़ जाती है।

अगर आप घरेलू उपाय उसे शारीरिक रूप से शक्तिशाली बनना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगेजिसका सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होगा। इन घरेलू चीजों के सेवन से शारीर की कमजोरियां दूर होंगे और आपका शरीर फौलाद बन जाएगा। आइए जानते हैं उन घरेलू चीजों के बारे में…।

ये हैं वो खास घरेलू चीजें

-नींबू

नींबू दिखने में भले ही छोटा नजर आता है लेकिन इसके फायदे कई हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। साथ ही, शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

-केला

कमजोर शरीर को आकर्षक बनाने के लिए केला बेहद ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। अगर आप रोजाना सुबह-शाम दो केलों का सेवन करते हैं, तो शारीरिक बल बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।

-आंवला

आंवले का सेवन करना भी सेहत के लिए बेहद ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप 10 ग्राम कच्चे आंवले के साथ शहद मिलाकर सेवन करेंगे, तो इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर होगी। आपका शरीर मजबूत भी होगा और आपके मर्दाना कमजोरी भी दूर होगी।

-घी

अगर आप सीमित तौर पर घी का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इसके नियमित सेवन से दिमाग स्वस्थ होता है। याद्दाशत मज़बूत होती है और स्पर्म काउंट में भी बढ़ोतरी होती है।

-तुलसी

तुलसी के बीज और पत्ता आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी काम में लिए जाते हैं। तुलसी के पत्ते और बीजों का सेवन करना सेहत के लिए बंद रहता है। इतना ही नहीं बल्कि शारीरिक कमजोरी है और मर्दाना कमजोरी से संबंधित बीमारियां भी समाप्त होती है। तुलसी के पिसे हुए बीज के पाउडर को कथा लगे पान के साथ सुबह सेवन करने से बेहद फायदा मिलता है।

-मुनक्का

सभी जानते हैं कि, मुनक्का सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। भीगे हुए मुनक्का का सेवन करने से स्पर्म काउंट काफी तेज़ी से बढ़ते हैं। रोज़ाना 60 ग्राम मुनक्का का सेवन करने से शरीर चुस्त और तंदुरुस्त होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो