शनिवार रात को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत सूबे के 29 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रविवार और सोमवार को भी बादल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश करेंगे। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, सूबे के उमरिया, मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी, श्योपुरकलां, शिवपुरी, बैतूल, बुरहानपुर, राजगढ़, गुना जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। लेकिन होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों के कई स्थानों तथा रीवा सागर, जबलपुर और शहडोल संभागों के कुछ स्थानों पर बादल गरज-चमक के साथ बौछार पड़ेगी। इसके अलावा, तेज हवा के साथ बिजली चमकने और गिरने की भी संभावना जताई गई है।