आपको बता दें कि, ऑनलाइन फ्री फायर गेम ने एक किशोर का दिमागी संतुलन बिगाड़ दिया है। पीड़ित के परिजन का कहना है कि, किशोर को रातभर ऑनलाइन गेम खेलने लत लगी हुई थी। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि, उसकी यहीं आदत आज उसकी इस हालत की जिम्मेदार बनी है। किशोर अजीब-ओ-गरीब हरकतें कर रहा है, जिसे देखकर परिवार ही नहीं बल्कि चिकित्सक भी हैरान हैं। किशोर को अपने से जुड़ी हर चीज में गेम चाहिए। परिवार का कहना है कि, उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी गई, तो उसने कहा कि, इसमें गेम नहीं, ये बेकार है। स्वास्थ केंद्र के चिकित्सकों का कहना है कि, उसे फौरी दवाएं तो दे दी गई हैं, लेकिन समय रहते उसकी हालत में सुधार नहीं आया, तो उसे किसी बड़े अस्पताल रेफर करना पड़ेगा।