26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल 17 अगस्त को भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित, जारी हुआ आदेश

मध्यप्रदेश में बारिश का कहर जारी..स्कूलों में 17 अगस्त का अवकाश घोषित...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Aug 2022, 9:25 PM IST

school_1.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में जारी बारिश के कहर के बीच 17 अगस्त को भी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रदेश के 5 जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को भी छुट्टी घोषित की गई है। विदिशा, सीहोर, बैतूल, शाजापुर और राजगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 17 अगस्त को जिला प्रशासन ने अवकाश की घोषणा की है। जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा और सभी स्कूल कल यानि 17 अगस्त को बंद रहेंगे।

इन 5 जिलों में 17 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी
बैतूल, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिले में लगातार जारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल यानि 17 अगस्त को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें कि इन जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है और मौसम विभाग की ओर से बारिश का दौर जारी होने की जानकारी मिलने के बाद यहां पर प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी का ऐलान किया है। सीहोर जिले में तो 15 अगस्त की रात ही कलेक्टर ने दो दिनों तक 16 व 17 अगस्त को स्कूलों के बंद होने का आदेश जारी कर दिया था।

यह भी पढ़ें- कथावाचक महाराज बंद कमरे में शिष्या को पढ़ा रहा था अश्लील कथा, पहुंच गई पत्नी, मचा बवाल


मध्यप्रदेश में बारिश का कहर
मध्यप्रदेश में लगातार कई घंटों की तेज बरसात के कारण नर्मदा उफान पर है। नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के निशान के पार हो गई है। यहां नर्मदा खतरे के निशान से दो फीट ऊपर बह रही है, इसके साथ ही चंबल, बेतवा, ताप्ती, शिप्रा के अलावा छोटी नदियां और नाले भी उफनाए हुए हैं। प्रदेश के कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं, कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं। राज्य के विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, भोपाल और जबलपुर में बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन की टीमें भेजी गई हैं। इधर मौसम विभाग ने भी प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में शाम तक बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री सिंह ने अधिकारियों से बाढ़ के हालातों से निपटने और हर हाल में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें- बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ के कई फीट पानी में फंसे बच्चे